{"_id":"5b9a3eb3867a557ec7517c95","slug":"rajkumar-rao-and-shraddha-kapoor-stree-film-breaks-3-records","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"13 दिन में राजकुमार राव की 'स्त्री' ने तोड़े ये 3 रिकॉर्ड, जल्द पार कर सकती है 100 करोड़ का आंकड़ा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
13 दिन में राजकुमार राव की 'स्त्री' ने तोड़े ये 3 रिकॉर्ड, जल्द पार कर सकती है 100 करोड़ का आंकड़ा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 13 Sep 2018 04:18 PM IST
विज्ञापन
stree
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजकुमार राव की 'स्त्री' फिल्म को रिलीज हुए 13 दिन हो चुके हैं। 'स्त्री' फिल्म ने महज 3 दिन में बजट निकालकर न केवल कमाई की ओर बढ़ी बल्कि कलेक्शन के मामले में भी इस फिल्म ने कई रिकॉर्ड तोड़े है। फिल्म समीक्षक तरण आदर्श के मुताबिक 'स्त्री' फिल्म अब तक 91.77 करोड़ का कलेक्शन कर चुकी है। तो चलिए आपको इन 13 दिन में बनाए गए 'स्त्री' फिल्म के 3 रिकॉर्ड के बारे में बताते हैं।
stree
'स्त्री' फिल्म ने पहले दिन 6.82 करोड़, दूसरे दिन 10.87 और तीसरे दिन 13.57 करोड़ का कलेक्शन किया। यानी कि यह फिल्म तीन दिनों में कुल 31.26 करोड़ का कलेक्शन जुटाने में कामयाब हुई थी। इस फिल्म का कुल बजट 30 करोड़ बताया जा रहा था जो कि इस फिल्म ने महज 3 दिन में ही पार कर लिया। इस फिल्म के कलेक्शन का सिलसिला लगातार ऐसी ही बढ़ता रहा और अब यह फिल्म 100 करोड़ के आंकड़े के करीब पहुंच गई है। इसके साथ ही फिल्म ने कई रिकॉर्ड भी बनाए हैं।
stree
5 दिन में राजकुमार राव की चौथी ज्यादा कलेक्शन करने वाली फिल्म
राजकुमार राव के नाम 'स्त्री' रिलीज होने के साथ ही नया रिकॉर्ड दर्ज हो गया था। 'स्त्री' राजकुमार राव की 5 दिन में चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। एक्टिंग की बात करें तो राजकुमार राव अपने हर किरदार में जान फूंक देते हैं। चाहे 'न्यूटन' जैसी सीरियस फिल्म हो या 'शादी में जरूर आना' फिल्म में हर किरदार में राजकुमार राव ने खुद को साबित किया है। राजकुमार राव की फिल्मों के कलेक्शन पर नजर डालें तो तलाश - 93.40 करोड़, क्वीन- 61 करोड़, काई पो छे- 49.67 करोड़ , स्त्री- 48.34 (5 दिन में) करोड़, बरेली की बर्फी- 34.55 करोड़ का कलेक्शन किया था।

श्रद्धा की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली पहली फिल्म
'स्त्री' फिल्म का कलेक्शन लगातार बढ़ता जा रहा है। यह फिल्म श्रद्धा कपूर के करियर की पहली सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। 'आशिकी 2' फिल्म ने 78 करोड़ का बिजनेस किया था। जबकि इस फिल्म का अब तक का कलेक्शन 91.77 करोड़ हो चुका है।

तेजी से बजट निकालने वाली फिल्मों में नाम शुमार
'स्त्री' फिल्म का बजट 30 करोड़ था। इस फिल्म ने महज 3 दिन में ही बजट निकाल लिया था। ऐसे में 'स्त्री' फिल्म का नाम तेजी से लागत निकालने वाली साल 2018 की फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो गया है।
'स्त्री' फिल्म का बजट 30 करोड़ था। इस फिल्म ने महज 3 दिन में ही बजट निकाल लिया था। ऐसे में 'स्त्री' फिल्म का नाम तेजी से लागत निकालने वाली साल 2018 की फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो गया है।