फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

20 दिनों तक गाजर और कॉफी के सहारे जिंदा रहे थे राजकुमार राव, इसलिए छोड़ दिया था सब कुछ खाना

Sun, 30 Aug 2020 10:41 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Sun, 30 Aug 2020 10:41 PM IST
विज्ञापन
Rajkumar Rao Birthday Once He Survived On Carrots And Black  Coffee For 20 Days for hi film Trapped
राजकुमार राव - फोटो : instagram: rajkummar_rao

राजकुमार राव बॉलीवुड के शानदार कलाकारों में से एक हैं। उन्होंने बॉलीवुड की कई फिल्मों में अपने अलग-अलग किरदारों से बड़े पर्दे पर अपनी खास छाप छोड़ी है। राजकुमार राव की कुछ ऐसी फिल्में हैं जिनके किरदार को करने के लिए उन्हें काफी मेहनत करनी पड़ी थी। राजकुमार राव अपना जन्मदिन 31 अगस्त को मनाते हैं। जन्मदिन के मौके पर हम आपको बताते हैं उनकी फिल्म 'ट्रैप्ड' और उसमें उनके किरदार के बारे में।

Rajkumar Rao Birthday Once He Survived On Carrots And Black  Coffee For 20 Days for hi film Trapped
राजकुमार राव - फोटो : instagram: rajkummar_rao

राजकुमार राव की फिल्म 'ट्रैप्ड' साल 2016 में आई थी। कम बजट की इस फिल्म का निर्देशन मशहूर निर्माता-निर्देशन विक्रमादित्य मोटवानी ने किया था। फिल्म 'ट्रैप्ड' ने राजकुमार राव ने बेहद शानदार अभिनय किया था, जिसके लिए उनकी आज भी तारीफ होती है। इस फिल्म की कहानी एक ऐसे शख्स की है जो गलती से अपने ही घर में कैद हो जाता है। इसके बाद वह भूख-प्यास से लड़ते हुए करीब एक हफ्ते बाद अपने घर से निकल पाता है। 

Rajkumar Rao Birthday Once He Survived On Carrots And Black  Coffee For 20 Days for hi film Trapped
राजकुमार राव - फोटो : instagram: rajkummar_rao

इस शख्स का किरदार करने के लिए राजकुमार राव को अपनी निजी जिंदगी में भी ऐसा ही कुछ करना पड़ा था। ताकि किरदार और दमदार लग सके। कई दिनों तक एक ही जगह बंद रहने और खाना-पीना मिले बिना एक इंसान की हालत कैसी हो जाती है, इस भाव को दिखाने और महसूस करने के लिए राजकुमार राव अपनी निजी जिदंगी में भी वैसी ही करने लगे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Rajkumar Rao Birthday Once He Survived On Carrots And Black  Coffee For 20 Days for hi film Trapped
राजकुमार राव - फोटो : instagram: rajkummar_rao

इस बात का खुलासा खुद राजकुमार राव ने अपने कई मीडिया इंटरव्यू में किया है। उन्होंने यह भी बताया है कि उन्होंने निजी जिंदगी में भी करीब 20 दिनों तक सिर्फ गाजर खाईं और काली कॉफी पीकर खुद को इस किरदार के लिए तैयार किया था। राजकुमार राव के लिए फिल्म 'ट्रैप्ड' का किरदार मानसिक और शारीरिक रूप से काफी थका देने वाला था क्योंकि उन्होंने खुद को 20 दिनों तक गाजर खाकर जिंदा रखा था।

विज्ञापन
Rajkumar Rao Birthday Once He Survived On Carrots And Black  Coffee For 20 Days for hi film Trapped
राजकुमार राव - फोटो : amar ujala mumbai

यही वजह थी जो फिल्म 'ट्रैप्ड' में राजकुमार राव के किरदार ने लाखों दर्शकों के दिलों को जीता था। इस फिल्म के लिए राजकुमार राव को फिल्मफेयर क्रिटिक्स फॉर बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड दिया गया। आपको बता दें कि राजकुमार राव का जन्म 31 अगस्त साल 1984 को हरियाणा में हुआ था। उन्होंने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत साल 2010 से फिल्म लव सेक्स और धोखा से की थी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed