अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'द व्हाइट टाइगर' की शूटिंग के सिलसिले में दिल्ली आई हुई हैं। उनके साथ राजकुमार राव भी हैं। प्रियंका दिल्ली में शूटिंग से समय निकाल कर कुछ खाने वाली चीजों का आनंद भी उठा रही हैं। प्रियंका ने इसकी कुछ तस्वीरें भी शेयर की हैं, जिसने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। तस्वीर में प्रियंका चोपड़ा के डेजर्ट बाउल में पांच सौ रुपये की नई करेंसी के ढेर सारे नोट (नकली) दिख रहे हैं।
'500 के नोटों वाली चाट' के साथ प्रियंका चोपड़ा ने शेयर की तस्वीरें, लिखा-'मेरे खाने में कैश'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ये दो तस्वीर प्रियंका ने इंस्टाग्राम पोस्ट में शेयर की हैं। एक तस्वीर में प्रियंका चोपड़ा अपनी इस डिश को घूर रही हैं। वहीं दूसरी तस्वीर में डेजर्ट का बाउल दिख रहा है, जिसके किनारे पर 500-500 के कई नोट नजर आ रहे हैं। नोट के पीछे लाल किले की तस्वीर बनी है। साथ ही हिंदी और इंग्लिश में 500 लिखा हुआ है। इस पोस्ट के साथ प्रियंका चोपड़ा ने कैप्शन में लिखा, मेरे खाने में कैश। इस चाट के साथ प्रियंका को कैप्चर किया है अभिनेता राजकुमार राव ने।
A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra) on
बता दें कि कुछ दिन पहले प्रियंका ने मास्क पहनकर एक फोटो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट की थी। प्रियंका चोपड़ा ने अपनी इस पोस्ट में लिखा- 'द व्हाइट टाइगर के लिए शूटिंग का दिन। इस समय यहां शूटिंग करना काफी मुश्किल हो गया है। मैं कल्पना भी नहीं कर सकती कि ऐसे स्थिति में जिंदगियां कैसे जी रही होंगी। शुक्र है हमारे पास एयर प्यूरीफायर और मास्क जैसी चीजें हैं। बेघरों के लिए प्रार्थना करो सभी सुरक्षित रहें।'
प्रियंका की इस तस्वीर और कैप्शन के बाद सोशल मीडिया यूजर्स उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं। that_tallguy777 नाम के यूजर ने प्रियंका की तस्वीर पर कमेंट करते हुए लिखा- उस दिन तो बड़ी बीड़ी फूंक रही थीं। me_gaurav_singh लिखते हैं- इतनी कैसे नोटंकी कर लेती हो दीदी सिगरेट भी पीती हो, अस्थमा लेकर रोती हो और फिर मास्क पहन लेती हो। शाशांक नाम के यूजर ने प्रियंका को आंटी तक बोल दिया।
बात करें 'द व्हाइट टाइगर' की तो ये नेटफ्लिक्स का एक प्रोजेक्ट है। यह फिल्म इसी नाम की एक नॉवेल पर आधारित है जिसे मैन बुकर प्राइज विजेता अरविंद अडिगा ने लिखा है। फिल्म की शूटिंग इस साल के अंत तक शुरू हो सकती है। फिल्म की कहानी एक चाय बेचने वाले व्यक्ति जिंदगी और सफलता पर आधारित है। द व्हाइट टाइगर को नेटफ्लिक्स, मुकुल देवड़ा के साथ मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं। वहीं प्रियंका फिल्म की एक्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर हैं।