{"_id":"5b91145d867a5501370eeb14","slug":"rajkumar-rao-revealed-about-bollywood-star-kids","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'शाहरुख खान ऐसा कर सकते हैं तो मैं क्यों नहीं', राजकुमार राव का बॉलीवुड पर बड़ा खुलासा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'शाहरुख खान ऐसा कर सकते हैं तो मैं क्यों नहीं', राजकुमार राव का बॉलीवुड पर बड़ा खुलासा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अपनी फिल्म 'स्त्री' की सफलता को एंजॉय कर रहे राजकुमार राव एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। दिबाकर बनर्जी की फिल्म लव सैक्स और धोखा से बॉलीवुड में एंट्री करने वाले राजकुमार राव ने बॉलीवुड को लेकर जो खुलासा किया है, वो हैरान करने वाला है।
2 of 4
दरअसल हाल ही में राजकुमार राव ने बेवसाइट पिंक विला द्वारा पूछे गए सवाल के जवाब में कहा है कि, मेरे साथ यह हुआ है कि किसी स्टार किड को मेरी जगह रिप्लेस किया गया हो। मैं व्यक्तिगत रूप से इससे प्रभावित नहीं हुआ था। मैंने इसे सकारात्मक रूप में लिया और सोचा कि कुछ बेहतर मेरे लिए इंतजार कर रहा है। उन्होंने कहा है कि शाहरुख खान ऐसा कर सकते हैं तो मैं क्यों नहीं कर सकता हूं। बॉलीवुड में कई ऐसे लोग स्टार बने हैं, जो स्टार किड नहीं थे।
3 of 4
गौरतलब है कि राजकुमार राव ने अभी तक कुल 22फिल्मों में अभिनय किया है, लेकिन उनको असली पहचान 2013 में आई उनकी फिल्म शाहिद से मिली। उनके अभिनय को लोगों द्वारा सराहा गया और उनको अभिनय के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
इसके बाद, उन्होंने सिटीलाइट्स, अलीगढ़, बरेली की बार्फी, न्यूटन जैसी फिल्मों में अपने अभिनय का उल्लेखनीय प्रदर्शन किया। हाल ही मैं राजकुमार राव की फिल्म स्त्री रिलीज हुई है। फिल्म में राव के साथ श्रद्धा कपूर मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म का बजट 30 करोड़ था जो कि इस फिल्म ने महज 3 दिन में ही निकाल लिया और अब राजकुमार राव की 'स्त्री' बॉक्स ऑफिस पर कमाई कर रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।