फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बजट निकालने के बाद चौथे दिन धड़ाम हुई राजकुमार राव की 'स्त्री', 'यमला पगला दीवाना' की भी हालत खस्ता

Tue, 04 Sep 2018 09:07 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 04 Sep 2018 09:07 AM IST
विज्ञापन
Rajkumar Rao Shraddha Kapoor Stree Yamla Pagla Deewana Phir Se film box office collection day 4
shraddha
बॉक्स ऑफिस पर इस हफ्ते 2 फिल्में रिलीज हुई हैं। जिसमें से एक फिल्म अपना बजट निकालकर कमाई की तरफ बढ़ रही है तो वहीं दूसरी फिल्म का पहले दिन से खस्ता हाल है। यह दोनों फिल्में 'स्त्री' और 'यमला पगला दीवाना फिर से' हैं। इन दोनों ही फिल्मों ने एक साथ आगाज किया था लेकिन नतीजा चौंकाने वाला है। 'स्त्री' और 'यमला पगला दीवाना फिर से' फिल्म का चौथे दिन का कलेक्शन आ गया है। 
Rajkumar Rao Shraddha Kapoor Stree Yamla Pagla Deewana Phir Se film box office collection day 4
rajkumar rao
'स्त्री' फिल्म ने ओपनिंग डे से ही बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बनाए रखी। इस फिल्म ने पहले दिन से उम्मीद से ज्यादा कलेक्शन किया और उसकी रफ्तार अभी भी बनी हुई है। वहीं 'यमला पगला दीवाना फिर से'  फिल्म का पहले दिन से बुरा हाल है। बजट निकालना तो छोड़े इस फिल्म का कलेक्शन कुल बजट का आधा भी नहीं हो पाया है। 
Rajkumar Rao Shraddha Kapoor Stree Yamla Pagla Deewana Phir Se film box office collection day 4
Dharmendra
वीकेंड में 'स्त्री' फिल्म को तो फायदा मिला लेकिन 'यमला पगला दीवाना फिर से' यहां पर भी विफल हुई। चौथे दिन के कलेक्शन की बात करें तो 'स्त्री' फिल्म ने 4 करोड़ का कलेक्शन किया है। यानि कि वीकेंड के बाद यह फिल्म ज्यादा कलेक्शन जुटाने में नाकाम हुई। अब तक के कलेक्शन की बात करें तो पहले दिन 6.82 करोड़, दूसरे दिन 10.87 और तीसरे दिन 13.57 करोड़ का कलेक्शन किया। चौथे दिन का कलेक्शन मिलाकर 'स्त्री' फिल्म कुल 35.26 करोड़ जुटा पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Rajkumar Rao Shraddha Kapoor Stree Yamla Pagla Deewana Phir Se film box office collection day 4
Stree and Yamla Pagla Deewana
वहीं 'यमला पगला दीवाना फिर से' फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो यह फिल्म वीकेंड में कुल 6 करोड़ जुटा पाई थी। रिपोर्टस के मुताबिक इस फिल्म का चौथे दिन का कलेक्शन करीब 1.30 करोड़ रहा। इस फिल्म के पूरे कलेक्शन पर नजर डालें तो 1.75 करोड़ का कलेक्शन किया। वहीं दूसरे, तीसरे और चौथे दिन के कलेक्शन को मिलाकर यह फिल्म अब तक 7.3 करोड़ जुटा पाई है। हालांकि अब इन दोनों फिल्मों के पास केवल 2 दिन बचे हैं क्योंकि 7 सितंबर को 4 फिल्में रिलीज हो रही हैं। जिनके कलेक्शन का असर इन पर जरूर पड़ेगा।
विज्ञापन
Rajkumar Rao Shraddha Kapoor Stree Yamla Pagla Deewana Phir Se film box office collection day 4
laila majnu
इन चारों फिल्मों के नाम 'लैला मजनू' , 'पलटन', 'गली गुलियां' और हॉलीवुड फिल्म 'द नन' हैं। 'द नन' को कंज्यूरिंग सीरीज की सबसे खौफनाक फिल्म बताया जा रहा है। हॉलीवुड की कई हॉरर फिल्मों की तरह इस फिल्म में भी शैतान और चर्च की जंग दिखाई गई है। फिलहाल यह देखना होगा कि इन चारों फिल्मों के कलेक्शन का असर 'स्त्री' और 'यमला पगला दीवाना फिर से' पर कितना असर पड़ता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed