हिंदी सिनेमा के मशहूर निर्देशक राजकुमार संतोषी इस समय अपनी आगामी फिल्म 'गांधी गोडसे एक युद्ध' को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में फिल्म का पहला मोशन पोस्टर रिलीज किया गया था और अब फिल्म से तनीषा संतोषी का पहला लुक भी जारी कर दिया गया है। बता दें कि जहां राजकुमार संतोषी इस फिल्म से नौ साल के बाद कमबैक कर रहे हैं, तो वहीं उनकी बेटी तनीषा इस फिल्म से अपना बॉलीवुड डेब्यू कर रही हैं।
Gandhi Godse Ek Yudh: 'गांधी गोडसे एक युद्ध' से तनीषा संतोषी का फर्स्ट लुक आया सामने, इस दिन रिलीज होगी फिल्म
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तनीषा शर्मा ने 'गांधी गोडसे एक युद्ध' से अपना पहला लुक रिवील करते हुए लिखा- "मैं इस पल का काफी लंबे से इंतजार कर रही थी और आखिरकार यह आ गया!!! मैं इस तरह की एक फिल्म का छोटा सा हिस्सा बनने लिए बेहद आभारी हूं, जिसे एक दूरदर्शी फिल्म निर्माता द्वारा बनाया गया है। अपने किरदार का पहला लुक साझा करते हुए बेहद भावुक महसूस कर रही हूं। मुझे आप सभी के आशीर्वाद और प्यार की जरूरत है।"
Shah Rukh Khan: शाहरुख के सुझाव पर हुआ था 'डार्लिंग्स' की स्क्रिप्ट में बदलाव, जसमीत के रीन ने किया खुलासा
'गांधी गोडसे एक युद्ध' के फर्स्ट लुक में तनीषा शर्मा को पीले दुपट्टे के साथ प्रिंटेड नारंगी सूट में देखा जा सकता है। वहीं माथे पर बिंदी सिंपल हेयर के साथ उनके हाथ में कोई डायरी देखी जा सकती है। बता दें कि फिल्म राजकुमार संतोषी द्वारा अभिनीत फिल्म 'गांधी गोडसे एक युद्ध' में दीपक अंतानी महात्मा गांधी का किरदार अदा कर रहे हैं, जबकि चिन्मय मंडलेकर नाथूराम गोडसे की भूमिका निभाते दिखाई देंगे। जानकारी के मुताबिक फिल्म में 'नाथूराम गोडसे' और महात्मा गांधी के बीच विचारधाराओं का युद्ध दिखाया जाएगा।
फिल्म 'गांधी गोडसे एक युद्ध' असगर वजाहत और राजकुमार संतोषी द्वारा लिखित, मनिला संतोषी द्वारा निर्मित है। वहीं एआर रहमान ने इसमें संगीत दिया है। इसका मोशन पोस्टर रिलीज होने के बाद से लोगों में इसे लेकर उत्सुकता बढ़ गई है। बता दें कि फिल्म को 26 जनवरी 2023 यानी गणतंत्र दिवस के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा।
Ponniyin Selvan 2: न्यू ईयर से पहले फैंस को मिला बड़ा तोहफा, पीएस-2 के दमदार टीजर के साथ सामने आई रिलीज डेट