फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

RajKumar: फ्लॉप फिल्में देने के बाद भी एक लाख रुपये फीस क्यों बढ़ा देते थे राजकुमार? एक्टर ने बताई थी यह वजह

Thu, 16 Mar 2023 06:16 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Thu, 16 Mar 2023 06:16 PM IST
विज्ञापन
Rajkumar used to increased his fees after even giving flop film actor once disclosed reason said I am not fail
राजकुमार - फोटो : सोशल मीडिया

राजकुमार अपने जमाने के दिग्गज अभिनेताओं में से एक रह चुके हैं। आज वह भले ही हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उन के दमदार डायलॉग आज भी लोगों के कान में गूंजते हैं। उनकी डायलॉग डिलीवरी और शानदार अभिनय ने उन्हें हीरो की भूमिका से भी ज्यादा पहचान दिलाई थी। राजकुमार उन अभिनेताओं में से एक थे, जो अपनी शर्तों पर काम किया करते थे, यही कारण था कि वह फिल्मों के लिए अपने मन मुताबिक फीस लिया करते थे। भले ही उनकी आखिरी रिलीज हुई फिल्म फ्लॉप ही क्यों ना हो गई हो।

Rajkumar used to increased his fees after even giving flop film actor once disclosed reason said I am not fail
राजकुमार - फोटो : सोशल मीडिया

राजकुमार से जुड़ा एक किस्सा इंडस्ट्री में खूब मशहूर है। वह है उनकी फीस बढ़ाने की कहानी। रिपोर्ट्स के अनुसार, राजकुमार खुद की हर फिल्म रिलीज होने के बाद अपनी फीस एक लाख रुपये बढ़ा देते थे। उन्हें इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता था कि उनकी आखिरी फिल्म फ्लॉप हुई है तो उनकी छवि या लोकप्रियता में कोई कमी आएगी, बल्कि वह फ्लॉप फिल्म देने के बाद भी फीस बढ़ा देते थे।

50 Days of Pathaan: ‘पठान’ के 50 दिन पूरे होने का हर तरफ जश्न, ये कमाल करने में देवगन की दो फिल्में भी शामिल


 
Rajkumar used to increased his fees after even giving flop film actor once disclosed reason said I am not fail
राजकुमार - फोटो : सोशल मीडिया

फ्लॉप फिल्म देने के बाद भी फीस बढ़ाने की वजह का खुलासा राजकुमार ने इंटरव्यू के दौरान किया था। जब उनसे पूछा गया कि वह फ्लॉप फिल्म के बाद भी फीस क्यों बढ़ा देते हैं, इस पर उन्होंने जवाब दिया था कि मैं जो भी रोल करता हूं, उसके साथ पूरा न्याय करता हूं। मैं यह कभी नहीं सोचता कि मैं उसमें फेल हुआ हूं। फिल्में फ्लॉप हो सकती है मैं नहीं।

Vidyut Jammwal: अलग हुए एक्टर विद्युत जामवाल जामवाल और नंदिता महतानी के रास्ते, दो साल पहले ही की थी सगाई

विज्ञापन
विज्ञापन
Rajkumar used to increased his fees after even giving flop film actor once disclosed reason said I am not fail
राजकुमार - फोटो : सोशल मीडिया

राजकुमार ने यह भी बताया था कि जब मेरी फिल्में फ्लॉप हो जाती थी तो भी मेरी फीस एक लाख रुपये बढ़ जाती थी। एक बार जब मेरे सेक्रेटरी ने पूछा था कि राज साहब फिल्म तो फ्लॉप हो गई आप एक लाख रुपये फीस क्यों बढ़ा रहे हैं, तब मैं जवाब देता था कि पिक्चर चले ना चले, मैं फेल नहीं हुआ, इसलिए फीस एक लाख बढ़ेगी।

Kangana Ranaut : विकिपीडिया पर कंगना ने लगाया गलत जानकारी देने का आरोप, बोलीं- वामपंथियों का है कब्जा


 
विज्ञापन
Rajkumar used to increased his fees after even giving flop film actor once disclosed reason said I am not fail
राजकुमार - फोटो : सोशल मीडिया

राजकुमार के डायलॉग फिल्मों में ही नहीं, बल्कि निजी जिंदगी में भी मशहूर थे। वह असल जिंदगी में भी अपने खास अंदाज के साथ ही बातचीत करते थे। अभिनेता की मौत साल 1996 में कैंसर के कारण हुई थी, जब वह इस बीमारी से पीड़ित थे, तब भी वह जिंदादिली के साथ जिंदगी जीते थे। कैंसर होने की बात पर भी अभिनेता ने जवाब दिया था कि हमें भला और कौन सा रोग हो सकता था।

Sukesh Chandrashekhar: सुकेश की करतूतों पर फिल्म की तैयारी, इस फिल्ममेकर ने डाला दिल्ली में डेरा

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed