बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'मेड इन चाइना' की वजह से सुर्खियों में हैं। इस फिल्म में उनके साथ अभिनेत्री मौनी रॉय भी मुख्य भूमिका में हैं। ये दोनों कलाकार इन दिनों अपनी इस फिल्म का जोर-शोर से प्रमोशन कर रहे हैं। प्रमोशन के दौरान राजकुमार राव और मौनी रॉय दोनों फिल्म के अलावा अपनी निजी जिंदगी के बारे में भी खुलासे कर रहे हैं।
इस अभिनेता के पास कभी नहीं थे खाने के पैसे, चीन में मर्दानगी की दवा बेचते परदे पर दिखेंगे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस बार राजकुमार राव ने अपने स्ट्रगल के दिनों को याद किया है। हाल ही में उन्होंने अंग्रेजी वेबसाइट पिंकविला को इंटरव्यू दिया। इस इंटरव्यू में राजकुमार राव ने फिल्म 'मेड इन चाइना' के अलावा खुद के बारे में भी कई खुलासे किए। उन्होंने बताया कि वह आज भी उस दिन को याद करते हैं जब उनकी जेब में केवल 18 रुपए थे।
राजकुमार राव ने कहा- यह मेरे लिए कठिन समय हुआ करता था। मैं बहुत ही मध्य वर्ग परिवार से हूं और एक समय ऐसा आया जब मेरे पास स्कूल की फीस जमा करने के लिए रुपए नहीं थे और मेरे टीचर ने दो साल तक मेरी स्कूल फीस भरी। राजकुमार राव ने मुंबई में आने के बाद के अपने अनुभव को भी साझा किया और बताया कि वह कैसे सात हजार रुपए देकर शेयरिंग रूम में रहते थे।
राजकुमार राव ने बताया- 'जब मैं शहर में आया था तो हम बहुत छोटे से घर में रहते थे। मै शेयरिंग रूम के लिए सात हजार रुपए देता था, जिसे मैं काफी ज्यादा समझता था। मुझे हर महीने 15 से 20 हजार रुपए की जरूरत होती थी। मैं उस दिन को याद करता हूं जब मेरे पास केवल 18 रुपए और मेरे दोस्त के पास 23 रुपए बचे थे। हमारे पास खाने के लिए भी ज्यादा कुछ नहीं होता था। ऑडिशन देने के लिए हमारे पास अच्छे कपड़े भी नहीं हुआ करते थे।' इसके अलावा राजकुमार राव ने अपनी बारे में और भी कई खुलासे किए।
बात करें राजकुमार राव की फिल्म 'मेड इन चाइना' की तो इस फिल्म में उनके और अभिनेत्री मौनी रॉय के अलावा परेश रावल, सुमित व्यास ,गजरार राव और बोमन ईरानी जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में हैं। राजकुमार राव इस फिल्म में मर्दानगी बढ़ाने का नुस्खा चीन में बेचते नजर आएंगे। दर्शक फिल्म के ट्रेलर और गाने को काफी पसंद कर रहे हैं। ये फिल्म ये 25 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
पढ़ें: दुबई के बैंकर को डेट करने पर बोलीं मौनी रॉय, 'अफवाहों से बीमार हूं'