फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Monica O My Darling Trailer: 'मोनिका,ओ माई डार्लिंग' का ट्रेलर रिलीज, राजकुमार राव की जगह हुमा ने लूट ली महफिल

Mon, 31 Oct 2022 04:34 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Mon, 31 Oct 2022 04:34 PM IST
विज्ञापन
Rajkummar Rao huma qureshi starrer Monica O My Darling Trailer out film will stream on netflix
'मोनिका, ओ माई डार्लिंग' - फोटो : यूट्यूब

अभिनेता राजकुमार राव की अपकमिंग फिल्म ' मोनिका, ओ माई डार्लिंग' का ट्रेलर आखिरकार रिलीज कर दिया गया है। ट्रेलर में जबरदस्त सस्पेंस, क्राइम थ्रिलर के साथ कॉमेडी और ड्रामा सब नजर आ रहा है। ट्रेलर में जहां राजकुमार राव एक के बाद एक झटके खाते और परेशानियां झेलते दिखे, तो वहीं हुमा कुरैशी ने अपनी शानदार एंट्री से महफिल लूट ली। वहीं राधिका आप्टे भी दमदार अवतार में दिखाई दीं। 


 

Indira Gandhi Shelved: विद्या बालन अब नहीं बनेंगी इंदिरा गांधी, बायोपिक में दर्शकों की घटती दिलचस्पी बड़ी वजह

Rajkummar Rao huma qureshi starrer Monica O My Darling Trailer out film will stream on netflix
'मोनिका, ओ माई डार्लिंग - फोटो : यूट्यूब

ट्रेलर की शुरुआत 'मोनिका, ओ माई डार्लिंग' गाना बजते हुए राजुकमार राव से होती है, लेकिन इसके बाद हुमा की एंट्री ग्लैमरस अंदाज में होती है और तुरंत उनका एक नया अवतार देखने को मिलता है। राजकुमार राव पूरे ट्रेलर के दौरान एक मर्डर की वजह से हैरान परेशान दिखे। ट्रेलर में अभिनेता को एक लाश भी ठिकाने लगाते देखा जा सकता है। एक्ट्रेस राधिका आप्टे पुलिस ऑफिसर के किरदार में अलग स्टाइल में केस सुलझाती नजर आईं। वहीं सिकंदर खेर का किरदार भी थोड़ा सस्पेंस भरा दिखा।

Mili: जान्हवी कपूर को 'मिली' की शूटिंग के दौरान आते थे बुरे सपने, बोलीं- मेरी मेंटल हेल्थ पर काफी असर पड़ा

Rajkummar Rao huma qureshi starrer Monica O My Darling Trailer out film will stream on netflix
'मोनिका, ओ माई डार्लिंग - फोटो : यूट्यूब

वासन बाला द्वारा निर्देशित फिल्म 'मोनिका, ओ माई डार्लिंग' योगेश चंडेकर द्वारा लिखी गई है। फिल्म में राजकुमार राव, हुमा कुरैशी, राधिका आप्टे के अलावा सिकंदर खेर, भगवती पेरुमल, आकांक्षा रंजन कपूर, सुकांत गोयल, और जैन मैरी खान जैसे कलाकार भी हैं। यह फिल्म एक डार्क कॉमेडी है, जिसमें क्राइम के साथ कॉमेडी का तड़का लगेगा। फिलहाल फिल्म का ट्रेलर भी दमदार दिखाई दे रहा है।
 

TRP Week 42: नहीं देखने मिला टीआरपी लिस्ट में कोई बदलाव, ‘अनुपमा’ की बादशाहत एक बार फिर कायम

विज्ञापन
विज्ञापन
Rajkummar Rao huma qureshi starrer Monica O My Darling Trailer out film will stream on netflix
'मोनिका, ओ माई डार्लिंग' - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

‘मोनिका, ओ माई डार्लिंग’ रातों रात करोड़पति बनने की जुगाड़ में लगे एक युवक की है। जिसको कुछ असहज से साथी मिलते हैं और ये सब मिलकर एक कत्ल की भूमिका बनाते हैं। ट्रेलर में वह लड़का राजकुमार राव नजर आ रहे हैं। फिलहाल माचिस शॉट्स द्वारा निर्मित, इस फिल्म की रिलीज डेट पहले ही सामने आ चुकी है। 'मोनिका, ओ माई डार्लिंग' को 11 नवंबर, 2022 से ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया जाएगा। 


 

Hansika Motwani Wedding: घर बसाने जा रहीं हंसिका मोटवानी! दिसंबर में इस शख्स के साथ लेंगी सात फेरे

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed