बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव इन दिनों अपनी फिल्म मेड इन चाइना को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। इस फिल्म में उनके साथ अभिनेत्री मौनी रॉय मुख्य भूमिका में हैं। बीते दिनों इन दोनों कलाकारों ने अपनी इस फिल्म का जोर-शोर से प्रमोशन किया। प्रमोशन के दौरान मौनी और राजकुमार राव ने अपनी निजी जिंदगी के बारे में भी ढेर सारे खुलासे किए। एक बार फिर से राजकुमार राव ने अपने बारे में हैरान करने वाला खुलासा किया है।
इस अभिनेता ने फिल्मों में दिए हैं न्यूड सीन, जब परिवार को पता चला तो ऐसा था रिएक्शन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजकुमार राव हाल ही में अभिनेत्री नेहा धूपिया के शो फिल्टर नेहा सीजन चार में पहुंचे। यहां पहुंचकर उन्होंने अपने फिल्मी सफर और अभिनय को लेकर ढेर सारी बातें की। राजकुमार राव ने साल 2010 में दिबाकर बैनर्जी की फिल्म लव सेक्स और धोखा से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म के बाद उन्होंने बॉलीवुड की कई फिल्मों में काम किया और कुछ में न्यूड सीन भी दिए हुआ है। इन सीन पर बात करते हुए राजकुमार राव ने वह किस्सा बताया जब उन्होंने पहली बार फिल्म में न्यूड देने को लेकर अपने परिवार से बात की थी।
अपनी पहली फिल्म के किस्से को सुनाते हुए राजकुमार राव ने कहा- लव सेक्स और धोखा की शूटिंग के दो दिन बाद मैं दिबाकर बैनर्जी से मिला और उन्होंने मुझसे कहा कि तुम्हें पता है कि फिल्म में एक सीन ऐसा भी है जिसमें तुम्हें न्यूड होना है। मुझे थोड़ा समय लगता ये समझने में कि वह क्या कह रहे हैं और इसके बाद मैंने कहा हां ठीक है, ये मेरे काम का हिस्सा है। इसके बाद मैंने सोचा कि मुझे अब अपने माता-पिता और परिवार को बताना होगा।
राजकुमार राव ने आगे कहा है- 'मैं शुरू में थोड़ा परेशान था। मैंने उनसे कहा कि मैंने कभी आपको बताया नहीं कि मुझे एक फिल्म मिली है। इसको सुनकर मेरे परिवार वाले काफी खुश हुए और इसके बाद मैंने कहा कि फिल्म के आखिरी सीन में मुझे न्यूड होना है। उन्होंने हैरान होते हुआ कहा क्या ? फिर मैंने कहा मुझे न्यूड होना पड़ेगा शायद। इसके बाद मैंने उनको समझाने के लिए बोला कि केवल पीछे से न्यूड होना है सामने से नहीं। यह सुनकर वह सहमत हो गए लेकिन इस बारे में कुछ ज्यादा बात नहीं की।'
आपको बता दें कि राजकुमार राव शाहीद और ओमेर्टा जैसी फिल्मों में न्यूड सीन दे चुके हैं। इन फिल्मों में उनके अभिनय की समीक्षकों ने काफी तारीफ की थी। वहीं बात करें उनकी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म मेड इन चाइना की तो इस फिल्म को दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। मेड इन चाइना में राजकुमार राव और मौनी रॉय के अलावा के अलावा बोमन ईरानी, परेश रावल, गजराज राव, अमायरा दस्तूर और सुमीत व्यास जैसे कलाकार भी मुख्य भूमिका में हैं।
पढ़ें: 'सांड की आंख' से 'वॉर' तक, जानें अक्टूबर में रिलीज हुईं फिल्मों के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन