फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

20 दिन तक सिर्फ गाजर और ब्लैक कॉफी के सहारे जिंदा रहा ये एक्टर

Fri, 24 Feb 2017 05:01 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 24 Feb 2017 05:01 PM IST
विज्ञापन
Rajkummar Rao survived on carrots and black coffee for 20 days for 'Trapped' movie
अगर आपको दो दिन खाना ना मिले तो आप कैसा महसूस करेंगे? जाहिर है आप चिढ़चिढ़े हो जाएंगे और किसी से बात तक करना पसंद नहीं करेंगे। लेकिन एक ऐसा एक्टर है जो 20 दिनों तक सिर्फ गाजर और काली कॉफी के सहारे जिंदा रहा।

किरदार में ढलने के लिए ये सब कर बैठे राजकुमार राव

Rajkummar Rao survived on carrots and black coffee for 20 days for 'Trapped' movie
ये हैं नेशनल अवॉर्ड विनर एक्टर राजकुमार राव जो जल्द ही फिल्म 'ट्रैप्ड' में नजर आएंगे। इस फिल्म में राजकुमार का किरदार एक ऐसे शख्स का है जो गलती से अपने ही घर में कैद हो जाता है और उसके पास खाने-पीने के लिए कुछ नहीं होता।

राव चाहते तो इस किरदार को रियल लुक देने के लिए सिर्फ एक्टिंग का सहारा ले सकते थे, लेकिन उन्होंने इसके लिए उन्होंने कठोर रास्ता चुना।

20 दिन तक सिर्फ गाजर और काली कॉफी के सहारे जिंदा रहा ये एक्टर

Rajkummar Rao survived on carrots and black coffee for 20 days for 'Trapped' movie
कई दिनों तक एक ही जगह बंद रहने और खाना-पीना ना मिलने पर एक इंसान की हालत कैसी हो जाती है, इस भाव को दिखाने और महसूस करने के लिए राजकुमार राव ने भी वैसी ही स्थिति में रहना पसंद किया और 20 दिनों तक सिर्फ गाजर खाईं और काली कॉफी पी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपने ही घर में कैद हुए राजकुमार राव, टीजर हुआ रिलीज

Rajkummar Rao survived on carrots and black coffee for 20 days for 'Trapped' movie
इसका खुलासा राजकुमार राव ने एक इंटरव्यू में किया। पीटीआई के मुताबिक, राजकुमार राव के लिए ये किरदार मानसिक और शारीरिक रूप से काफी थका देने वाला था क्योंकि खाने के लिए सिर्फ गाजर थी, लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और इसका रिजल्ट उन्हें फिल्म की टीम से तारीफ के रूप में मिला।

'ट्रैप्ड' को विक्रमादित्य मोटवानी ने डायरेक्ट किया है। हाल ही में इसका ट्रेलर रिलीज किया गया जिसे अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed