फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rajkummar Rao Films: राजकुमार की इन 10 फिल्मों ने पहले वीकएंड पर की सबसे ज्यादा कमाई, किस पायदान पर VVKWWV?

Mon, 14 Oct 2024 08:23 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Mon, 14 Oct 2024 08:23 PM IST
विज्ञापन
Rajkummar Rao TOP films first weekend collection stree 2 vvkwwv mr and mrs mahi roohi srikanth
राजकुमार राव की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्में - फोटो : इंस्टाग्राम

राजकुमार राव का फिल्मी सफर बेहद उतार-चढ़ाव भरा रहा है। अभिनय की बात करें तो राजकुमार राव अपने हर किरदार में जान फूंक देते हैं। चाहे 'न्यूटन' जैसी सीरियस फिल्म हो या 'शादी में जरूर आना' जैसी हंसी वाली फिल्म हर किरदार में राजकुमार राव ने खुद को साबित किया है। हर साल अभिनेता की कोई न कोई फिल्म बॉक्स ऑफिस पर दस्तक देती है। हालांकि, कलेक्शन के मामले में उनका पक्ष कभी ज्यादा मजबूत नहीं रहा है। राजकुमार की लेटेस्ट रिलीज फिल्म 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' है। शुक्रवार, 11 अक्तूबर को दशहरा के अवसर पर रिलीज हुई इस फिल्म का फर्स्ट वीकएंड कलेक्शन सामने आ गया है। फिल्म का बजट 20-30 करोड़ रुपये के बीच में है। ऐसे में इसने पहले वीकएंड पर 19.17 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। आइए राजकुमार की अन्य फिल्मों के बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट कार्ड पर गौर फरमा लेते हैं। साथ ही पहले वीकएंड में कमाई के मामले में 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' किस पायदान पर काबिज हुई है, ये भी जान लेते हैं-

Rajkummar Rao TOP films first weekend collection stree 2 vvkwwv mr and mrs mahi roohi srikanth
फिल्म स्त्री 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रिलीज हुई फिल्म 'स्त्री 2' राजकुमार राव के करियर के लिए लॉटरी साबित हुई। अमर कौशिक के निर्देशन में बनी इस फिल्म में श्रद्धा कपूर भी मुख्य भूमिका में हैं। महज 60 करोड़ रुपये के बजट में बनी मैडॉक सुपरनैचुरल यूनिवर्स की इस फिल्म ने पहले वीकएंड पर 204 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। साथ ही यह हिंदी की अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हॉरर-कॉमेडी फिल्म बन गई है। इतना ही नहीं 'स्त्री 2' साल 2024 की अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म भी साबित हुई है। 

Rajkummar Rao TOP films first weekend collection stree 2 vvkwwv mr and mrs mahi roohi srikanth
स्त्री - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सूची में अगला नाम साल 2018 की फिल्म 'स्त्री' का है। इसमें राजकुमार राव के अलावा श्रद्धा कपूर, पंकज त्रिपाठी, अभिषेक बनर्जी और अपारशक्ति खुराना जैसे शानदार कलाकार भी हैं। 'स्त्री' फिल्म को 1500 से ज्यादा स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया था। फिल्म की कहानी राज और डी के ने लिखी है जो इससे पहले कई सारी फिल्मों की कहानी लिख चुके हैं। 'स्त्री' फिल्म को का निर्देशन भी अमर कौशिक ने किया था। कमाई की बात करें तो 'स्त्री' ने पहले वीकएंड पर 31.26 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Rajkummar Rao TOP films first weekend collection stree 2 vvkwwv mr and mrs mahi roohi srikanth
'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

राजकुमार राव के अब तक के करियर में पहले वीकएंड पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की सूची में 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' तीसरे स्थान पर है। राज शांडिल्य द्वारा निर्देशित यह कॉमेडी-ड्रामा टी-सीरीज फिल्म्स, बालाजी मोशन पिक्चर्स, वकाउ फिल्म्स और कथावचक फिल्म्स द्वारा निर्मित है। इसमें राजकुमार राव के अपोजिट तृप्ति डिमरी है। वहीं, कलेक्शन की बात करें तो इस फिल्म ने अपने पहले वीकएंड पर 19.17 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। 

विज्ञापन
Rajkummar Rao TOP films first weekend collection stree 2 vvkwwv mr and mrs mahi roohi srikanth
मिस्टर एंड मिसेज माही - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सूची में चौथे पायदान पर इसी साल रिलीज हुई राजकुमार राव की फिल्म 'मिस्टर एंड मिसेज माही' है। फिल्म को करण जौहर, जी स्टूडियोज, हीरू यश जौहर और अपूर्व मेहता का समर्थन मिला। धर्मा प्रोडक्शंस की फिल्म 'मिस्टर एंड मिसेज माही' जी स्टूडियो और धर्मा प्रोडक्शंस द्वारा प्रस्तुत की गई। इसमें जान्हवी कपूर भी मुख्य भूमिका में हैं। कमाई के आंकड़ों पर गौर फरमाएं तो,  'मिस्टर एंड मिसेज माही' ने पहले वीकएंड पर 17.12 करोड़ रुपये की कमाई की थी।

Pushpa 2: संगीतकार देवी श्री प्रसाद ने 'पुष्पा 2' को लेकर कही बड़ी बात, कहा- पहले भाग से दस गुना बड़ी होगी फिल्म

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed