{"_id":"5c51a36fbdec222bf4528352","slug":"rajkummar-rao-was-nervous-to-aishwarya-rai-bachchan-in-fanney-khan-romantic-scene","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ऐश्वर्या राय के साथ रोमांटिक सीन करते समय क्यों घबराए थे राजकुमार राव, अब किया खुलासा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
ऐश्वर्या राय के साथ रोमांटिक सीन करते समय क्यों घबराए थे राजकुमार राव, अब किया खुलासा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विजय जैन
Updated Wed, 30 Jan 2019 07:56 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Fanney Khan
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पिछले साल आई मल्टीस्टारर फिल्म 'फन्ने खां' ने काफी सुर्खियां बटोरी थीं। इस फिल्म में ऐश्वर्या राय बच्चन, अनिल कपूर और राजकुमार राव मुख्य भूमिका में हैं। यूं तो यह फिल्म बॉक्स-ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकती लेकिन पहली बार राजकुमार और ऐश्वर्या राय के रोमांस ने दर्शकों के उत्साह को बढ़ा कर रखा।
2 of 5
Bhumi Pednekar Rajkumar Rao
- फोटो : twitter
वहीं 'फन्ने खां' में अनिल कपूर 18 साल बाद ऐश्वर्या राय के साथ पर्दे पर नजर आए थे। इन सभी बातों ने दर्शकों के बीच फिल्म को लेकर काफी एक्साइटमेंट बना रखी थी, लेकिन यह फिल्म दर्शकों की उम्मीदों को और फ्लॉप हो गई। वहीं ऐश्वर्या राय बच्चन के साथ काम करने को लेकर अब राजकुमार राव ने बड़ा खुलासा किया है।
3 of 5
Bhumi Pednekar Rajkumar Rao
- फोटो : twitter
राजकुमार राव हाल ही में फिल्ममेकर करण जौहर के चैट शो कॉफी विद करण में पहुंचे। शो में उनके साथ अभिनेत्री भूमि पेडनेकर भी नजर आईं। शो में राजकुमार राव ने बताया कि फिल्म फन्ने खां में ऐश्वर्या राय बच्चन के साथ काम करते समय कितना घबराए हुए थे। साथ ही उन्होंने इसके पीछे की वजह का भी खुलासा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
rajkumar rao
- फोटो : bollywoodlife
राजकुमार राव ने बताया कि ऐश्वर्या राय बच्चन उनका शुरू से क्रश रही हैं। ऐसे में फिल्म में उनके साथ रोमांटिक सीन फिल्माना किसी सौभाग्य से कम नहीं था। इसलिए जब फन्ने खां में उनके ऐश्वर्या राय के साथ उनके रोमांटिक सीन को फिल्माया गया तो वह उस समय काफी घबराए हुए थे। यह बात बताने के बाद करण जौहर और भूमि पेडनेकर ठहाके लगाकर हंसने लगे।
विज्ञापन
5 of 5
Fanney Khan
- फोटो : file photo
आपको बता दें कि 'फन्ने खां' का निर्देशन अतुल मांजरेकर ने किया था। वहीं, राकेश ओम प्रकाश मेहरा ने फिल्म प्रोड्यूस की थे। यह फिल्म 3 अगस्त को रिलीज हुई थी। गौरतलब है कि यह डच फिल्म 'एव्रीबडीज फेमस' की रीमेक है। फिल्म में ऐश्वर्या राय ने मशहूर सिंगर की भूमिका निभाई थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।