{"_id":"59fb00ae4f1c1b6e548ba4e5","slug":"rajnikant-starter-2-0-release-date-confirmed-will-be-in-cinema-by-25-january","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रजनीकांत स्टारर 2.0 के प्रोड्यूसर का खुलासा- नहीं बदलेगी फिल्म की रिलीज डेट","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
रजनीकांत स्टारर 2.0 के प्रोड्यूसर का खुलासा- नहीं बदलेगी फिल्म की रिलीज डेट
Thu, 02 Nov 2017 04:55 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
Updated Thu, 02 Nov 2017 04:55 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
फिल्म 2.0 पोस्टर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सभी अटकलों को खारीज करते हुए आज ये बात साफ हो गई है कि सुपरस्टार रजनीकांत और अक्षय कुमार की चर्चित फिल्म 2.0 अगले साल 25 जनवरी को रिलीज होगी। इस बात की पुष्टि खुद फिल्म के प्रोड्यूसर राजू महालिंगम ने स्क्रॉल डॉट इन से बात चीत में की है।
2 of 5
2.0 पोस्टर
- फोटो : Twitter
रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म को समय पर पूरा करने के लिए टीम दिन रात एक करके काम कर रही है। बता दें कि फिल्म तेलगु, तमिल और हिंदी भाषा में रिलीज होगी। हालांकि इस घोषणा के साथ ही अक्षय की दो फिल्में एक साथ बॉक्स ऑफिस पर टकरा सकती हैं। इसी समय अक्षय कुमार की पैडमैन भी रिलीज होने वाली है।
3 of 5
2.0
कुछ दिनों पहले फिल्म '2.0' का नए पोस्टर सामने आया था, जिसमें अक्षय कुमार का खतरनाक लुक सामने आया है। अक्षय इस फिल्म में विलेन की भूमिका निभा रहे हैं। इससे पहले फिल्म की पूरी स्टारकास्ट ने दुबई में '2.0' का ऑडियो भी लांच किया था।
पढ़ें: रजनीकांत-अक्षय की 2.0 के बारे में बड़ा खुलासा, VFX को लेकर सामने आई बड़ी बात
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
रोबो 2.0, बॉलीवुड
- फोटो : SELF
इस दौरान फिल्म के म्यूजिक प्रोड्यूसर ए.आर रहमान समेत कई बड़ी हस्तियां मौजूद थी। फिल्म के ताजा पोस्टर से साफ पता चल रहा है कि इस फिल्म में अक्षय काफी भयानक दिखाई देंगे। पोस्टर में अक्षय की आखों का रंग भी अलग है। उनकी आखें पीली नजर आ रही हैं।
विज्ञापन
5 of 5
2.0 पोस्टर
- फोटो : Twitter
'2.0' के साथ अक्षय तमिल फिल्म में डेब्यू भी कर रहें हैं। '2.0' का अक्षय और रजनीकांत के फैंस को बेसब्री से इंतजार है। ये फिल्म एशिया की सबसे महंगी फिल्म भी बताई जा रही है। अक्षय और रजनीकांत के अलावा इस फिल्म में एक्ट्रेस एमी जैक्सन भी हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।