सब्सक्राइब करें

दर्शकों के दिल में उतरी अजित की 'विश्वासम', बॉक्स आफिस पर रजनीकांत की 'पेट्टा' ने कमाए इतने करोड़

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Mon, 14 Jan 2019 01:24 PM IST
विज्ञापन
Rajnikanth petta and Ajith Viswasam box office collection day 4
ajith, rajnikanth

रजनीकांत की फिल्म 'पेट्टा' और अजित की 'विश्वासम' का जादू लोगों के सिर पर चढ़कर बोल रहा है। ट्रेड एनलिस्ट रमेश बाला के मुताबिक विश्वासम ने केवल केरल बॉक्स ऑफिस से 2.40 करोड़ का कलेक्शन किया है। अजित की विश्वासम तमिलनाडु में पोंगल वीक में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है।


 

 

Trending Videos
Rajnikanth petta and Ajith Viswasam box office collection day 4
ajith, rajnikanth
वहीं रजनीकांत की फिल्म पेट्टा ने 4 दिन में चेन्नई से ही ही 4.81 करोड़ की कमाई कर ली है। अजित की विश्वासम ने चेन्नई में 3.83 करोड़ की कमाई की। बात करें पेट्टा के वर्ल्ड वाइड कलेक्शन की तो सभी वर्जन को मिलाकर 100 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Rajnikanth petta and Ajith Viswasam box office collection day 4
Viswasam
इससे पहले हमने आपको बताया था कि पेट्टा' के हिंदी वर्जन को नॉर्थ बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास रिस्पॉन्स नहीं मिल रहा है। क्योंकि 'पेट्टा' के हिंदी वर्जन में रजनीकांत की आवाज को अच्छे से डब नहीं किया गया और फिल्म '2.0' की तरह इसे कुछ खास प्रमोट नहीं किया गया। बता दें रजनीकांत पेट्टा ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 18 करोड़ और अजित की फिल्म 'विश्वासम' ने 16.25 करोड़ रुपए कमाई थी।
 

 
Rajnikanth petta and Ajith Viswasam box office collection day 4
Petta - फोटो : social media
पेट्टा रजनीकांत की उन फिल्मों में गिनी जा सकती है जिसे लेकर काफी कम बज दिखाई दिया। बात अगर कमाई की जाए तो रजनीकांत की फिल्में उनके नाम से ही अच्छा खासा कलेक्शन जुटाने में कामयाब रहती हैं। पेट्टा को तीन भाषाओं (तमिल, तेलुगू और हिंदी) में रिलीज किया गया है। फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी, तृषा, बॉबी सिम्हा, विजय सेतुपथी, सिमरन बग्गा लीड रोल में हैं।
 

 
विज्ञापन
Rajnikanth petta and Ajith Viswasam box office collection day 4
Viswasam
तमिल फिल्म विश्वासम में मेन लीड तमिल फिल्मों के पॉपुलर एक्टर अजित निभा रहे हैं। वहीं ‘विश्वासम’ में अजित कुमार जबरदस्त एक्शन करते दिख रहे हैं। 'विश्वासम' को शिवा ने डायरेक्ट किया है। वीरम, विवेगम और वेदालम के बाद विश्वासम अजित कुमार की शिवा के साथ चौथी फिल्म है। यह अजित और नयनतारा की भी एक साथ चौथी फिल्म है। अजित कुमार की फिल्म 'विश्वासम' के लेकर सोशल मीडिया पर जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। 
 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed