फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

3 महीने जेल की सजा भुगत चुका है ये एक्टर, हिट फिल्मों के बावजूद 2 साल तक बैठना पड़ा खाली

Sat, 16 Mar 2019 12:13 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Sat, 16 Mar 2019 12:13 AM IST
विज्ञापन
rajpal yadav birthday special here unknown facts
rajpal yadav - फोटो : social media

बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव ने 175 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। छोटी लेकिन महत्वपूर्ण भूमिकाओं से राजपाल यादव ने बॉलीवुड में खास पहचान बनाई। 16 मार्च 1971 को जन्मेे राजपाल यादव की जिंदगी से जुड़ी कुछ खास बातें आगे की स्लाइड में देखिए।

rajpal yadav birthday special here unknown facts
rajpal yadav - फोटो : file photo

राजपाल यादव का जन्म यूपी के शाहजहांपुर में हुआ। भारतेन्दु नाट्य अकादमी और नेशनल स्कूल लखनऊ से शिक्षा प्राप्त करने के बाद राजपाल का फिल्मी करियर शुरू हो गया। राजपाल यादव को नाटक से 3300 रुपए मिले थे। काफी परेशानियां देखने के बाद एक सीरियल के 5 एपिसोड में काम करने को मिला था। 

rajpal yadav birthday special here unknown facts
rajpal yadav - फोटो : social media

साल 1999 में आई फिल्म मस्त, दिल क्या करे, शूल और जंगल में राजपाल यादव की एक्टिंग को खूब पसंद किया जाने लगा। बॉलीवुड में लगातार हिट के बावजूद एक वक्त ऐसा आया जब उनके पास फिल्में नहीं थीं। करीब 2 साल तक वो खाली रहे। इसके बाद वो हंगामा, वक्तः द रेस अगेंस्ट टाइम, चुप चुप के, गरम मसाला, फिर हेराफेरी, ढोल में काम किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
rajpal yadav birthday special here unknown facts
rajpal yadav - फोटो : social media

राजपाल यादव जेल की सजा काट चुके हैं। 5 करोड़ का चेक बाउंस होने की वजह से दिल्ली हाईकोर्ट ने उन्हें तीन महीने की सजा सुनाई है। 2010 में राजपाल यादव ने व्यापारी सुरेंदर सिंह से 5 करोड़ का लोन लिया था। 5 करोड़ की रकम की वापसी के लिए यादव ने एक्सिस बैंक मुंबई का एक चेक सुरेंदर सिंह को दिया जो सितंबर 2015 में बैंक में जमा करने पर बाउंस हो गया। 

विज्ञापन
rajpal yadav birthday special here unknown facts
rajpal yadav - फोटो : social media

बाद में लोन देने वाले व्यक्ति ने कोर्ट की शरण ली।कोर्ट में इसी साल समझौता हुआ कि राजपाल यादव 10 करोड़ 40 लाख की रकम वापस लौटाएंगे, लेकिन जब यह रकम राजपाल यादव ने नहीं चुकाई तो कोर्ट ने उन्हें जेल भेज दिया है। राजपाल यादव ने यह पैसा 2010 में हिंदी फिल्म ‘अता पता लापता’ के निर्माण के लिए लिया था। राजपाल यादव बहुत जल्द फिल्म 'चंडीगढ़ अमृतसर चंडीगढ़' में नजर आएंगे। यह एक पंजाबी फिल्म है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed