राजपाल यादव बॉलीवुड के उन कलाकारों मे हैं जिन्होंने अपनी कॉमेडी से दर्शकों को खूब गुदगुदाया। छोटा डॉन बनना हो या भुलभुलैया का छोटा पंडित उनके किरदारों को दर्शकों ने बहुत पसंद किया । लेकिन बॉलीवुड में कई कलाकार ऐसे हैं जो अपनी जिंदगी में सबसे बुरे दौर से गुजरे हैं। इन्ही कलाकारों में शामिल हैं राजपल यादव का नाम भी। साल 2018 में राजपाल यादव पांच करोड़ रुपये के ऋण मामले में फंस गए थे । पैसे न चुका पाने के कारण उन्हें तीन महीने जेल भी जाना पड़ा था। राजपाल यादव ने एक चैट शो में बातचीत करते हुए अपने संघर्ष के दिनों के बारे में बताया और साथ ही बताया कि जब वो आर्थिक तंगी से गुजर रहे थे तो किसने उनका साथ दिया ।
सफर: संघर्ष के दिनों में राजपाल यादव के पास ट्रेवल करने के नहीं थे पैसे, कहा- आर्थिक तंगी में लोगों ने दिया साथ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आर्थिक तंगी में बॉलीवुड ने दिया साथ
राजपाल यादव ने खास बातचीत में ये भी बताया कि जब वो अपनी जिंदगी में आर्थिक तंगी से गुजर रहे थे तो उस वक्त बॉलीवुड ने उनका बहुत साथ दिया । उन्होने कहा, ‘मुझे लगता है कि लोगों को अपने घर के दरवाजे दूसरों के लिए खुले रखने चाहिए। मैं यहां पर कैसे होता अगर लोगों ने मेरी मदद नहीं की होती? मेरे साथ पूरी दुनिया थी और सबसे बड़ा मेरे साथ मेरा विश्वास था जिसने मुझे कभी रुकने नहीं दिया’ ।
संघर्ष के दिनों को किया याद
मीडिया चैनल से खास बातचीत में राजपाल यादव ने अपने संघर्ष के दिनों को याद किया। उन्होने कहा, ‘मुंबई एक ऐसा शहर है जहां बोरीवली तक जाने के लिए ऑटो भी शेयर करना पड़ता है। उसके बाद जब आपके पास कभी-कभी ऑटो के पैसे नहीं होते तो पैदल ही कभी जुहू कभी लोखंडवाला और गोरेगांव कभी-कभी तो बांद्रा तक भी अपनी फोटो को हाथ में लिए अपनी सफलता को ढूंढना पड़ता है। अब इससे अधिक मैं क्या कहूं अगर आपको जीवन कठिन लगता है तो आपका मिशन आसान है । अगर आपकी जिंदगी आसान हैं, तो आपका मिशन कठिन होगा’।
यूपी के रहने वाले हैं राजपाल यादव
राजपाल यादव का जन्म यूपी के शाहजहांपुर के दूर खांडू गांव में हुआ था। उन्हें बचपन से ही अभिनय का शौक था और उनमें अभिनय करने का हुनर भी था । उन्होने अपनी पढ़ाई शाहजहांपुर में की और यही से उन्हें अभिनय करने का चस्का लगा । अपने एक्टर बनने के सपने को पूरा करने के लिए वो दिल्ली पहुंच गए और वहां उन्होने नेशनल ड्रामा ऑफ स्कूल से अभिनय सीखा।
करोड़ों के हैं मालिक
22 साल के करियर में राजपाल यादव ने अलग-अलग भूमिकाएं निभाई। नकारात्मक भूमिकाओं से शुरुआत करने वाले राजपाल यादव आज फिल्म जगत के सबसे बेहतरीन कॉमेडियन्स में से एक हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक राजपाल यादव हर महीने लगभग 30 लाख रुपए कमाते हैं और उनकी साल की कमाई करीब 4 करोड़ रुपए है। वहीं उनकी कुल संपत्ति 50 करोड़ रुपए है । राजपाल यादव की आगामी फिल्मों की बात की जाए तो वो जल्द ही शिल्पा शेट्टी और मिजान जाफरी की फिल्म ‘हंगामा 2’ मे नजर आएंगे ।