फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Raju Shrivastava: सिर की नस दबी होने की वजह से सुधार में हो रही देरी, सामने आई कॉमेडियन की MRI रिपोर्ट

Mon, 15 Aug 2022 04:21 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Mon, 15 Aug 2022 04:21 PM IST
सार

मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव बीते कुछ दिनों से अस्पताल में भर्ती में हैं। दिल का दौरा पड़ने के बाद से ही राजू  होश में नहीं आए हैं। हालांकि, अब उनकी हालत  में सुधार होता दिख रहा है।

विज्ञापन
raju shrivastava health update: comedian head nerve is suppressed according to latest mri report
राजू श्रीवास्तव की नेट वर्थ - फोटो : instagram/rajusrivastavaofficial/

मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव बीते कुछ दिनों से अस्पताल में भर्ती में हैं। दिल का दौरा पड़ने के बाद से ही राजू  होश में नहीं आए हैं। हालांकि, अब उनकी हालत  में सुधार होता दिख रहा है। बीते 120 घंटे से अस्पताल में भर्ती कॉमेडियन के फैंस और शुभचिंतक उनके जल्द ही ठीक होने की कामना कर रहे हैं। इसी क्रम में अब राजू श्रीवास्तव की सेहत से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट सामने आई है। राजू के परिवार वालों के मुताबिक उनकी हालत में अब सुधार हो रहा है। साथ ही वह अब रिस्पॉन्ड कर रहे हैं। इसके अलावा हाल ही  में उनकी एमआरआई रिपोर्ट भी सामने आ गई है।

raju shrivastava health update: comedian head nerve is suppressed according to latest mri report
राजू श्रीवास्तव - फोटो : सोशल मीडिया

हाल ही में सामने आई रिपोर्ट के मुताबिक डॉक्टर्स ने राजू श्रीवास्तव का MRI किया है। इस बारे में राजू के भाई दीपू मे बताया कि डॉक्टर का कहना है कि राजू के सिर की कोई नस दबी हुई है। ऐसे में डॉक्टर्स जल्द ही इसे ठीक करने की कोशिश कर रहे हैं। हालांकि, इसे बारे में डॉक्टर्स का कहना है कि नस दबी होने की वजह से उन्हें ठीक होने में थोड़ा समय लग सकता है। लेकिन उम्मीद है कि वह ठीक हो जाएंगे। ऐसे में चिकित्सक भी उन्हें जल्द ही ठीक करने की हर संभव कोशिश कर रहे हैं। इस बारे में कॉमेडियन ने एक मीडिया वेबसाइट को जानकारी दी।

raju shrivastava health update: comedian head nerve is suppressed according to latest mri report
राजू श्रीवास्तव - फोटो : सोशल मीडिया

राजू श्रीवास्तव के अस्पताल में भर्ती होने के बाद से ही हर कोई उनके जल्द ही ठीक होने की दुआ कर रहा है। इस क्रम में बीते दिनों जहां बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता अमिताभ बच्चन ने राजू को होश में लाने के लिए अपना एक ऑडियो मैसेज भेजा था। वहीं, अब कॉमेडियन की सलामती के लिए मशहूर गायर कैलाश खेर ने भी एक नेक प्रयास किया है। दरअसल, सिंगर राजू श्रीवास्तव के लिए महामृत्युंजय मंत्र का जाप करवा रहे हैं। गौरतलब है कि 10 अगस्त को जिम में  वर्कआउट के दौरान सीने में दर्द उठने के बाद राजू बेहोश होकर गिर गए थे। इसके बाद से ही वह दिल्ली के एम्स में भर्ती हैैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
raju shrivastava health update: comedian head nerve is suppressed according to latest mri report
वाराणसी में सोमवार को रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में आयोजित फिल्म फेस्टिवल के उद्घाटन के अवसर पर बोलते हास्य कलाकार राजू श्रीवास्तव। - फोटो : अमर उजाला

कॉमेडियन की तबीयत खराब होने के बाद से ही सोशल मीडिया पर की तरह की अफवाहें भी वायरल हो रही हैं। ऐसे में राजू के परिवार वालों ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर लोगों से फेक न्यूज और अफवाहों पर ध्यान ना देने की अपील की है। साथ ही उन्होंने कॉमेडियन के फैंस को यह भी बताया भी उनकी सेहत में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है। ऐसे में उनके जल्द ही स्वस्थ होने के लिए प्रार्थना करें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed