{"_id":"62fe5be38b014a2c127f2052","slug":"raju-srivastav-shaktiman-comedian-played-reporter-role-in-mukesh-khanna-starrer-superhero-shows-shaktimaan","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Shaktiman: मुकेश खन्ना के 'शक्तिमान' में राजू श्रीवास्तव ने निभाया था यह किरदार, क्या आपको याद है?","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Shaktiman: मुकेश खन्ना के 'शक्तिमान' में राजू श्रीवास्तव ने निभाया था यह किरदार, क्या आपको याद है?
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति राघव
Updated Thu, 18 Aug 2022 09:11 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
मुकेश खन्ना-राजू श्रीवास्तव
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव अपनी खराब तबीयत के कारण पिछले कई दिनों से अस्पताल में भर्ती हैं। डॉक्टर्स ने उन्हें ब्रेन डेड घोषित किया है। फैंस उनकी सलामती की दुआएं कर रहे हैं। बता दें कि राजू अपने खास अंदाज के लिए जाने जाते हैं। स्टेज पर धासूं कॉमेडी करने में माहिर राजू श्रीवास्तव फिल्मों और टीवी शो में भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुके हैं। दिलचस्प बात तो यह है कि वह अभिनेता मुकेश खन्ना के सुपरहीरो शो 'शक्तिमान' में भी नजर आ चुके हैं।
2 of 4
मुकेश खन्ना
- फोटो : सोशल मीडिया
गजोधर भैया के रूप में अपनी खास पहचान बनाने वाले राजू श्रीवास्तव ने वर्ष 1994 में 'देख भाई देख' से टीवी की दुनिया में कदम रखा था। इसके बाद वर्ष 1998 में उन्होंने 'शक्तिमान' में काम किया था। मुकेश खन्ना स्टारर इस शो में राजू श्रीवास्तव रिपोर्टर धुरंधर सिंह के रोल में नजर आए थे। हालांकि, इस शो में उनका किरदार बहुत ज्यादा नहीं था, लेकिन उन्होंने अपने छोटे से रोल को ही काफी उम्दा तरीके से निभाया। शो में उनकी डायलॉग डिलीवरी और अंदाज शानदार थे।
3 of 4
राजू श्रीवास्तव
- फोटो : ANI
आपको बता दें कि राजू श्रीवास्तव ने अपने फिल्मी सफर की शुरुआत वर्ष 1988 में आई अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित की फिल्म 'तेजाब' से की थी। इसके बाद उन्होंने सलमान खान की फिल्म 'मैंने प्यार किया', शाहरुख खान की फिल्म 'बाजीगर' में काम किया। राजू 'आमदनी अठन्नी खर्चा रुपैया', 'मैं प्रेम की दीवानी हूं' जैसी फिल्मों में भी अपनी एक्टिंग की छाप छोड़ चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
राजू श्रीवास्तव
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि कॉमेडी किंग राजू श्रीवास्तव फिल्म और टीवी सीरियल्स के अलावा वर्ष 2014 से राजनीति में भी सक्रिय हैं। उन्होंने वर्ष 2014 में लोकसभा चुनाव में हिस्सा लिया था। सपा ने उन्हें अपना उम्मीदवार बनाया था। लेकिन, बाद में कॉमेडियन ने अपना टिकट समाजवादी पार्टी को वापस लौटा दिया था और फिर 19 मार्च 2014 में भाजपा में शामिल हो गए थे। पीएम नरेंद्र मोदी ने राजू श्रीवस्तव को स्वच्छ भारत अभियान के लिए नोमिनेट किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।