कॉमेडी की दुनिया के सबसे चर्चित कॉमेडियन्स में से एक राजू श्रीवास्तव आज यानी 21 सितंबर 2022 को 41 दिन से चल रही जंग हार गए। आज सुबह कॉमेडियन का दिल्ली के एम्स हॉस्पिटल में निधन हो गया। राजू श्रीवास्तव ने 10 बजकर 20 मिनट पर अंतिम सांस ली। स्टैंड अप कॉमेडी के जरिए सबको हंसाने वाले राजू श्रीवास्तव के निधन की खबर से पूरे देश में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। सिनेमा जगत से लेकर राजनीतिक गलियारों तक हर तरफ बस गम का माहौल है। एक कॉमेडियन होने के साथ-साथ श्रीवास्तव भाजपा के नेता भी थे। ऐसे में देश के बड़े-बड़े राजनेता और सेलेब्स उनके निधन पर सोशल मीडिया पर शोक जता रहे हैं। दिल्ली के मुख्यमंत्री से लेकर भाजपा के नेताओं तक आइए जानते हैं राजू श्रीवास्तव के निधन पर किसने क्या कहा..
Raju Srivastav: कॉमेडी किंग के निधन से गमगीन हुआ देश, सोशल मीडिया पर सेलेब्स और राजनेता दे रहे श्रद्धांजलि
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश की राजधानी दिल्ली के मुख्यमंत्री और 'आप' पार्टी के अध्यक्ष अरविंद केजरीवाल ने ट्विटप हैंडल पर राजू के निधन को एक दुखद घटना बताते हुए अपनी भावनाएं व्यक्त की हैं। अरविंद केजरीवाल लिखते हैं, 'मशहूर हास्य कलाकार राजू श्रीवास्तव जी का निधन बेहद दुखद। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें। इस दुख की घड़ी में उनके परिजनों एवं सभी प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदनाएं।'
मशहूर हास्य कलाकार राजू श्रीवास्तव जी का निधन बेहद दुखद। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें। इस दुख की घड़ी में उनके परिजनों एवं सभी प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदनाएँ। pic.twitter.com/l7cPK1bCAS
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) September 21, 2022
संबित पात्रा
सुप्रसिद्ध हास्य कलाकार राजू श्रीवास्तव जी के दुःखद निधन का समाचार अत्यंत पीड़ादायक है। हास्य जगत के लिए उनका जाना एक अपूरणीय क्षति है।
भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता संबित पात्रा ने कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव के निधन को एक अत्यंत पीड़ादायक समाचार बताया। संबित पात्रा ने लिखा, 'सुप्रसिद्ध हास्य कलाकार राजू श्रीवास्तव जी के दुःखद निधन का समाचार अत्यंत पीड़ादायक है। हास्य जगत के लिए उनका जाना एक अपूरणीय क्षति है। प्रभु से प्रार्थना है कि पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें एवं शोकाकुल परिजनों को यह दु:ख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति!'
प्रभु से प्रार्थना है कि पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें एवं शोकाकुल परिजनों को यह दु:ख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
ॐ शांति!
राजनाथ सिंह
सुप्रसिद्ध हास्य कलाकार, राजू श्रीवास्तव जी के निधन से मुझे गहरा दुःख हुआ है। वे एक मंझे हुए कलाकार होने के साथ-साथ एक बेहद ज़िंदादिल इंसान भी थे। सामाजिक क्षेत्र में भी वे काफ़ी सक्रिय रहते थे। उनके शोकाकुल परिवार एवं प्रशंसकों के प्रति मैं अपनी संवेदना व्यक्त करता हूँ।ॐ शान्ति!
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी मशहूर कॉमेडियन के निधन पर शोक व्यक्त किया है। राजनाथ सिंह कहा की राजू के निधन से उन्हें गहरा सदमा लगा है। राजनाथ सिंह लिखते हैं, 'सुप्रसिद्ध हास्य कलाकार, राजू श्रीवास्तव जी के निधन से मुझे गहरा दुःख हुआ है। वे एक मंझे हुए कलाकार होने के साथ-साथ एक बेहद ज़िंदादिल इंसान भी थे। सामाजिक क्षेत्र में भी वे काफ़ी सक्रिय रहते थे। उनके शोकाकुल परिवार एवं प्रशंसकों के प्रति मैं अपनी संवेदना व्यक्त करता हूँ।ॐ शान्ति!'
रविशंकर प्रसाद
मशहूर हास्य कलाकार राजू श्रीवास्तव के निधन का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ। उनका जाना कला जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान व शोकाकुल परिजनों एवं प्रशंसकों को इस कठिन घड़ी में धैर्य प्रदान करें।
भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज राजनेता रविशंकर प्रसाद ने राजू श्रीवास्तव के निधन पर गहरा दुख जताते हुए शोक व्यक्त किया है। रविशंकर प्रसाद ने कॉमेडियन के निधन को अपूरणीय क्षति बताया है। रविशंकर प्रसाद ने लिखा, 'मशहूर हास्य कलाकार राजू श्रीवास्तव के निधन का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ। उनका जाना कला जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान व शोकाकुल परिजनों एवं प्रशंसकों को इस कठिन घड़ी में धैर्य प्रदान करें।'