फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Raju Srivastava: राजू श्रीवास्तव के फैंस के लिए राहत की खबर, 11वें दिन कॉमेडियन की सेहत में दिखा सुधार

Sat, 20 Aug 2022 10:39 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Sat, 20 Aug 2022 10:39 PM IST
विज्ञापन
Raju Srivastava Health Update Comedian condition improved johnny lever and narendra bedi meet his family
राजू श्रीवास्तव - फोटो : सोशल मीडिया

मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव इन दिनों दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती हैं, जहां बीते कुछ दिनों से उनकी हालत गंभीर बनी हुई थी। लेकिन अब धीरे-धीरे राजू श्रीवास्तव की तबीयत मे ंसुधार आ रहा है। वह लगभग 11 दिन से अस्पताल में भर्ती हैं और आज उनका ब्लड प्रेशर कंट्रोल में आया है। हालांकि, उनके ऑक्सीजन की मात्रा को काफी बढ़ा दिया गया है। शुरुआती दिनों में उन्हें 20 प्रतिशत ऑक्सीजन दी जा रही थी, जिसे बढ़ाकर 50 प्रतिशत कर दिया गया है। इसके अलावा, जो इंफेक्शन डेवलप हुए थे, वो भी अब कम हो रहे हैं।

 

Raju Srivastava Health Update Comedian condition improved johnny lever and narendra bedi meet his family
राजू श्रीवास्तव - फोटो : सोशल मीडिया

शुक्रवार को अचानक ही राजू श्रीवास्तव की स्थिति काफी ज्यादा बिगड़ गई थी, जिसके बाद एम्स की न्यूरोलॉजी डिपार्टमेंट की हेड को कोलकाता से इमरजेंसी पर वापस बुलाया गया, जिसके बाद ही अब उनकी तबीयत में कुछ सुधार देखने को मिल रहा है। हालांकि, इस मुश्किल समय में फैंस और तमाम सेलेब्स राजू श्रीवास्तव के लिए दुआ मांग रहे हैं। वहीं, शनिवार को जॉनी लीवर और नरेंद्र बेदी राजू श्रीवास्तव के परिवार से मिलने दिल्ली के एम्स अस्पताल पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कॉमेडियन के जल्द ठीक होने की दुआ मांगी।

Raju Srivastava Health Update Comedian condition improved johnny lever and narendra bedi meet his family
राजू श्रीवास्तव की नेट वर्थ - फोटो : instagram/rajusrivastavaofficial/

राजू श्रीवास्तव के बड़े भाई सीपी श्रीवास्तव ने कॉमेडियन की तबीयत के बारे में बताया, 'एम्स दिल्ली में न्यूरोलॉजी डिपार्टमेंट की हेड प्रो. एमवी पद्म को किसी काम से अचानक कोलकाता जाना पड़ा था। इसी दौरान राजू की तबीतय बिगड़ गई थी, जिसके बाद डॉक्टर को दिल्ली वापस बुलाया गया।' उन्होंने ये भी कहा कि फिलहाल राजू श्रीवास्तव की स्थिति कंट्रोल में है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Raju Srivastava Health Update Comedian condition improved johnny lever and narendra bedi meet his family
राजू श्रीवास्तव - फोटो : सोशल मीडिया

इसके अलावा, राजू श्रीवास्तव के PRO गर्वित नारंग ने भी कॉमेडियन का हेल्थ अपडेट दिया है। उन्होंने बताया कि डॉक्टर ने दिमाग के इंफेक्शन को कंट्रोल कर लिया है और अब उनका हार्ट भी नॉर्मल काम करने लगा है। राजू श्रीवास्तव को पहले एंटीबायोटिक दवाओं के हैवी डोज दिए जा रहे थे लेकिन अब धीरे-धीरे ये भी काम हो गए हैं।

विज्ञापन
Raju Srivastava Health Update Comedian condition improved johnny lever and narendra bedi meet his family
वाराणसी में सोमवार को रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में आयोजित फिल्म फेस्टिवल के उद्घाटन के अवसर पर बोलते हास्य कलाकार राजू श्रीवास्तव। - फोटो : अमर उजाला

बता दें कि राजू श्रीवास्तव की तबीयत बिगड़ने के साथ ही मौत की अफवाह भी उड़ने लगी थी, जिसके बाद कॉमेडियन के भाई दीपू श्रीवास्तव ने झूठी खबर फैलाने वालों को आड़े हाथों लिया था। दीपू श्रीवास्तव ने कहा था, 'नमस्कार राजू भाई के चाहने वालों, मन दुखी था और वीडियो बनाने का मन भी नहीं था। लेकिन मैंने देखा कि कुछ बेशर्म लोग दो-तीन दिन से सोशल मीडिया पर उटपटांग पोस्ट कर रहे हैं। मैं यहीं कहना चाहता हूं कि इन अफवाहों पर ध्यान न दें। ये लोग परिवार से बात किए बिना ऐसे कर रहे हैं।' इसके आगे उन्होंने तमाम फैंस को धैर्य रखने के लिए भी कहा था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed