फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

18 साल पहले ऑफिस के बाहर राकेश रोशन पर हुआ था जानलेवा हमला, अंडरवर्ल्ड ने चलवाई थी गोलियां

Thu, 05 Sep 2019 03:51 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Thu, 05 Sep 2019 03:51 PM IST
विज्ञापन
Rakesh Roshan attacked by Abu Salem sharpshooter outside his office for extortion money
Rakesh Roshan - फोटो : twitter

राकेश रोशन का 6 सितंबर को जन्मदिन है। राकेश रोशन (Rakesh Roshan) ने बतौर अभिनेता 49 साल पहले 1970 में आई फिल्म 'कहानी घर घर की' से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद 'सीमा', 'मन मंदिर', 'आंखों आंखों में', 'बुनियाद', 'झूठा कहीं का', 'खूबसूरत', 'खट्टा मीठा' जैसी कई फिल्में की। अभिनय के अलावा राकेश रोशन ने निर्देशन सहित कई क्षेत्रों में हाथ आजमाया। हालांकि दर्शकों ने उन्हें बतौर निर्देशक ज्यादा पसंद किया। बहुत ही कम लोग इस बात को जानते होंगे कि राकेश रोशन पर अंडरवर्ल्ड के लोगों ने जानलेवा हमला किया था।

Rakesh Roshan attacked by Abu Salem sharpshooter outside his office for extortion money
rakesh roshan - फोटो : twitter

साल 2000 में राकेश रोशन ने बेटे ऋतिक रोशन को फिल्म 'कहो ना प्यार है' से लॉन्च किया था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी। इसके बाद साल 2001 में राकेश रोशन पर अंडरवर्ल्ड के लोगों ने हमला किया था। इस हमले के दौरान राकेश रोशन को दो गोलियां लगी थीं। 

Rakesh Roshan attacked by Abu Salem sharpshooter outside his office for extortion money
rakesh roshan - फोटो : file photo

डीएनए वेबसाइट के मुताबिक राकेश पर यह हमला उनके सांताक्रुज ऑफिस के बाहर हुआ था। राकेश पर दो लोगों ने गोलियां चलाई थीं। राकेश को आनन फानन में उनके ड्राइवर ने अस्पताल पहुंचाया था। दरअसल, राकेश रोशन को यह गोलियां जान से मारने के लिए नहीं बल्कि उन्हें धमकाने के लिए मारी गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Rakesh Roshan attacked by Abu Salem sharpshooter outside his office for extortion money
rakesh roshan and hrithik roshan - फोटो : file photo

अंडरवर्ल्ड से राकेश रोशन को धमकी दी गई थी कि वो अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्म 'कहो ना प्यार है' के प्रॉफिट में उन्हें हिस्सा दें। 10 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने 62 करोड़ की कमाई की थी। ऋतिक रोशन और अमीषा पटेल स्टारर फिल्म ने उस वक्त कई रिकॉर्ड तोड़ दिए थे।

विज्ञापन
Rakesh Roshan attacked by Abu Salem sharpshooter outside his office for extortion money
rajesh roshan and rakesh roshan - फोटो : file photo

रिपोर्ट के मुताबिक राकेश रोशन पर जिन दो शख्स ने गोलियां चलाई थीं उसमें से एक अबु सलेम का शार्प शूटर था। उस शूटर का नाम जान उस्मान खान था। इस बात का खुलासा खुद अबु सलेम के शूटर ने किया जब उसे दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया था। उस वक्त दिल्ली डीसीपी ने बयान में कहा था कि खान ने इस बात को भी स्वीकार किया है कि उसने धमकी भरे फोन गायक दलेर मेहंदी को भी किए थे। 

यह भी पढ़ें:- पिता के कैंसर का पता चलते ही फूट-फूटकर रोए थे ऋतिक, इंटरव्यू में किए निजी जिंदगी पर बड़े खुलासे

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed