फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ameesha Patel: 14-15 की उम्र में ही अमीषा को फिल्मों में लाना चाहते थे राकेश रोशन? इसलिए नहीं बन पाई बात

Mon, 17 Jul 2023 02:38 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 17 Jul 2023 02:38 PM IST
विज्ञापन
Rakesh Roshan did not recognise Ameesha Patel when she returned from Boston after studies Gadar 2 star says
राकेश रोशन-अमीषा पटेल - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेत्री अमीषा पटेल जल्द ही फिल्म 'गदर 2' के जरिए फिल्मी दुनिया में लौट रही हैं। बता दें कि उन्होंने वर्ष 2000 में फिल्म 'कहो ना प्यार है' के जरिए बॉलीवुड में कदम रखे थे। इस फिल्म में वह ऋतिक रोशन के अपोजिट नजर आईं। फिल्म का निर्देशन ऋतिक के पिता राकेश रोशन ने किया था। अमीषा पटेल ने हाल ही में खुलासा किया है कि उन्हें सिर्फ दो दिन के अंदर 'कहो ना प्यार है' में साइन कर लिया गया था। 

Rakesh Roshan did not recognise Ameesha Patel when she returned from Boston after studies Gadar 2 star says
अमीषा पटेल - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि राकेश रोशन ने फिल्म 'कहो ना प्यार है' के जरिए ऋतिक रोशन को बॉलीवुड में लॉन्च किया था। यह फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड करीब 67 करोड़ रूपये का कारोबार किया था।

Rakesh Roshan did not recognise Ameesha Patel when she returned from Boston after studies Gadar 2 star says
अमीषा पटेल - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

हाल ही में कपिल शर्मा शो में पहुंची अमीषा पटेल से पूछा गया कि एक अफवाह है कि राकेश रोशन ने जब उन्हें देखा था तब वह सिर्फ 14-15 वर्ष की थीं और वह उन्हें अपनी फिल्म में साइन करना चाहते थे? इस पर एक्ट्रेस ने कहा, 'हां यह सच है! लेकिन, जब उन्होंने ऐसा कहा था तब मैं 14-15 साल की थी। उन्होंने कहा था कि वह ऋतिक के साथ फिल्म में मुझे लेना चाहते हैं। लेकिन तब मेरा परिवार राजी नहीं था, इसलिए मना कर दिया। हम पॉलिटिकल-बिजनेस बैकग्राउंड से हैं और मैं पढ़ाई करने के लिए बोस्टन जा रही थी।'
Parineeti-Raghav: अब तीन नहीं सिर्फ एक होगी वेडिंग रिसेप्शन पार्टी! फूड टेस्टिंग के लिए पहुंचे थे पैरेंट्स

विज्ञापन
विज्ञापन
Rakesh Roshan did not recognise Ameesha Patel when she returned from Boston after studies Gadar 2 star says
अमीषा पटेल। - फोटो : सोशल मीडिया

अमीषा ने आगे कहा, 'लेकिन, जब मैं बोस्टन से वापस आई, हम एक शादी समारोह में दोबारा मिले। जब शादी में राकेश रोशन अंकल आए तो मैं जा रही थी। पहली बार मुझे देखकर वह पहचान नहीं पाए। उन्होंने मेरे परिवार से मेरे बारे में पूछा तब मेरी फैमिली ने बताया, 'ये अमीषा है। अभी बोस्टन से लौटकर आई है। इस मुलाकात के दो दिन बाद ही मैंने 'कहो ना प्यार है' के कॉन्ट्रैक्ट पर साइन किया और हफ्तेभर बाद शूटिंग शुरू हो गई'।
Merry Christmas: फैंस को इस बार अनोखे अंदाज में 'मेरी क्रिसमस' विश करेंगी कटरीना, जानें कब रिलीज होगी फिल्म

विज्ञापन
Rakesh Roshan did not recognise Ameesha Patel when she returned from Boston after studies Gadar 2 star says
अमीषा पटेल - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि 'कहो ना प्यार है' से डेब्यू करने के बाद 2001 में अमीषा ने एक और ब्लॉकबस्टर फिल्म 'गदरः एक प्रेम कथा' में काम किया। इस फिल्म में वह सकीना के रोल में सनी देओल के अपोजिट नजर आईं। इसी फिल्म का सीक्वल है 'गदर 2', जो 11 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। 
Khatron Ke Khiladi 13: रोहित शेट्टी के शो से टीवी की इस बहू का पत्ता हुआ साफ, पहले ही हफ्ते में हुई एलिमिनेट

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed