सब्सक्राइब करें

Rakhee Gulzar: पर्दे पर बिग बी की मां और माशूका बन छाईं राखी, इन पांच किरदार से जानें एक्ट्रेस का फिल्मी सफर

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी पांडेय Updated Tue, 15 Aug 2023 07:47 AM IST
विज्ञापन
Rakhee Gulzar birthday special actress who played mother and lover role with amitabh bachchan in many films
राखी गुलजार - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री राखी गुलजार आज यानी 15 अगस्त को अपना जन्मदिन मना रही हैं। अपने करियर के दौरान राखी ने कई हिट फिल्में दी हैं। अभिनेत्री ने 70 से 90 के दशक तक अपने बेहतरीन किरदारों की बदौलत पर्दे पर राज किया। राखी ने प्रेमिका से लेकर मां तक सभी किरदारों को बखूबी निभाया। आज उनके जन्मदिन के मौके पर आइए जानते हैं उनके कुछ दमदार किरदार के बारे में…

Trending Videos
Rakhee Gulzar birthday special actress who played mother and lover role with amitabh bachchan in many films
राखी गुलजार - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

साल 1967 में आई बंगाली फिल्म 'बधू बरण' से राखी ने एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था। फिल्म में अपने जबर्दस्त अभिनय से एक्ट्रेस ने दर्शकों का दिल जीत लिया। इसके बाद वह उन्होंने फिल्म 1970 में आई हिंदी फिल्म  'जीवन मृत्यु' से बॉलीवुड में कदम रखा। इसके बाद राखी शर्मीली, कसमे वादे, त्रिशूल, मुकद्दर का सिंकदर, दूसरा आदमी, जुर्माना, करण-अर्जुन, बाजीगर जैसी बेहतरीन फिल्मों में नजर आईं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Rakhee Gulzar birthday special actress who played mother and lover role with amitabh bachchan in many films
राखी गुलजार - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सन् 1976 में आई सदी के महानायक अमिताभ बच्चन स्टार फिल्म 'कभी कभी' में राखी मुख्य किरदार में नजर आई थीं। पर्दे पर दोनों की जोड़ी को काफी पसंद किया गया था। इस फिल्म में एक्टर्स उनकी प्रेमिका के किरदर में नजर आई थीं। बेहद दिलचस्प बात यह है कि जहां एक तरफ कई फिल्मों में राखी अमिताभ के साथ पर्दे पर रोमांस करती नजर आईं। वहीं, दूसरी ओर उन्होंने फिल्म 'शक्ति' में एक्ट्रेस उनकी मां की भूमिका में नजर आई थीं। 

Rakhee Gulzar birthday special actress who played mother and lover role with amitabh bachchan in many films
राखी गुलजार - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

बात अगर राखी गुलजार की हो तो फिल्म करण अर्जुन के उनके फेमस डायलॉग मेरे करण अर्जुन आएंगे को कैसे भुला जा सकता है। 1995 में आई शाहरुख खान और सलमान खान अभिनीत इस फिल्म में उन्होंने मां का किरदर निभाया था। फिल्म में उनकी एक्टिंग को काफी पसंद किया गया था। उनकी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थी।

विज्ञापन
Rakhee Gulzar birthday special actress who played mother and lover role with amitabh bachchan in many films
राखी गुलजार - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

1973 में रिलीज हुई फिल्म दाग में राजेश खन्ना, शर्मिला टैगोर, राखी गुलजार एक साथ नजर आए थे। यशराज बैनर तले बनी इस फिल्म में एक्ट्रेस चांदनी के किरदार में नजर आई थीं, जो एक अमीर घर से ताल्लुक रखती है। फिल्म में उनकी एक्टिंग को लोगों ने काफी पसंद किया था। साथ ही इस फिल्म उनके कई दमदार डायलॉग भी थे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed