बॉलीवुड में एक से बढ़कर एक खूबसूरत अभिनेत्रियां रही हैं और उनके लाखों दीवाने भी हुए हैं। इन खूबसूरत हसीनाओं की दीवानगी की कुछ ऐसी रहती थी लोगों में कि लोग एक झलक पाने के लिए किसी भी हद से गुजरने को तैयार रहते थे। हिंदी सिनेमा की इन अभिनेत्रियों ने अपनी एक्टिंग और खूबसूरती इंडस्ट्री में खूब नाम कमाया। लेकिन वक्त के साथ-साथ इनकी सुंदरता और हालात दोनों ही बदल गए। आज हम कुछ ऐसी अभिनेत्रियों के बारे में बात करने जा रहे हैं, जो अपने समय में बला की खूबसूरत दिखती थीं।
बॉलीवुड की ये पांच सदाबहार अभिनेत्रियां आज दिखती हैं ऐसी, एक को तो पहचानना भी मुश्किल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तनुजा
अपने समय की सुपरहिट अभिनेत्री रह चुकीं तनुजा ने कई फिल्मों में काम किया। उनकी खूबसूरती के चर्चे उन दिनों हर जगह होते थे। तनुजा की कुछ यादगार फिल्में आज भी लोगों के जेहन में हैं। जिसमें छबीली, बहारें फिर आएंगी, ज्वेल थीफ, हाथी मेरे साथी, मेरे जीवन साथी ,अमीर-गरीब, याराना, महिवाल, रखवाला, साथिया, खाकी, सन ऑफ सरदार जैसी फिल्में शामिल हैं। तनुजा अभिनेत्री काजोल की मां हैं और अपने जमाने की खूबसूरत तनुजा के चाहने वालों की कमी आज भी नहीं है।
वहीदा रहमान
फिल्मी दुनिया में अपनी एक्टिंग का लोह मनवा चुकीं अभिनेत्री वहीदा रहमान अपने वक्त की ना सिर्फ खूबसूरत अदाकारा रही हैं। बल्कि उन्हें अच्छी डांसर के तौर पर भी जाना जाता था। उन्होंने सुपरस्टार देवानंद के साथ फिल्म 'गाइड' में काम किया था। इसके बाद उन्होंने कई बेहतरीन फिल्मों में अपने अभिनय से लोगों का दिल जीता, जिसमें प्यासा, सीआईडी, सोहलवा साल, कागज के फूल, साहेब बीवी और गुलाम, पत्थर के सनम, राम और श्याम और नमक हलाल जैसी कई फिल्में शामिल हैं।
वैजयंतीमाला
अभिनेत्री वैजयंतीमाला अपने जमाने की सुपरस्टार अभिनेत्री थीं। उन्होंने महज 13 साल की उम्र में ही फिल्मी दुनिया में कदम रख दिया था। उन्होंने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में नागिन, देवदास, नया दौर, कठपुतली, मुधमती, गंगा जमुना, संगम जैसी हिट फिल्मों में अपने अभिनय के दम पर लोगों का दिल जीत लिया था।
आशा पारेख
आशा पारेख आज भी अक्सर सुर्खियों में छा जाती हैं। आशा पारेख अपने जमाने के बेहतरीन अदाकार में से एक थीं और उनकी खूबसूरती के चर्चे चारों ओर रहते थे। साल 1994 से लेकर 2001 तक आशा सिने आर्टिस्ट एसोसिएशन की अध्यक्ष और केंद्रीय के सेंसर बोर्ड की पहली महिला चेयरपर्सन भी रहीं हैं। आशा ने शादी नहीं की है। शादी को लेकर उन्होंने कहा कि 'यदि शादी हो गयी होती तो आज जितने भी काम कर पाई हूं शादी के बाद उससे आधे भी नहीं हो पाते।' आशा पारेख की फिल्मों की बात करें तो उन्होंने आसमान, बाप-बेटी, दिल देके देखो, जब प्यार किसी से होता है, मेरे सनम, तीसरी मंजिल, आए दिन बहार के और आया सावन झूम के जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया।