राखी सावंत बॉलीवुड की सबसे विवादित सेलिब्रिटी में से एक हैं। मुद्दा कोई भी हो, राखी उस पर अपनी राय दे ही देती हैं। अजीबों गरीब बयान देने में ड्रामा क्वीन का कोई सानी नहीं है। वह अक्सर अपने सोशल हैंडल इंस्टाग्राम पर ऐसे वीडियो शेयर करती हैं जिसे देखने के बाद आपकी हंसी नहीं रुक पाएगी, साथ ही आप ये सोचने पर मजबूर हो जाएंगे कि आखिर कोई इंसान ऐसे-ऐसे बयान कैसे दे पाता है।
राखी सावंत ऐसे ही नहीं कहलाती बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन, सुनें ये 7 विवादित बयान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मीटू अभियान को लेकर जब तनुश्री दत्ता ने नाना पाटेकर पर आरोप लगाया तो राखी सावंत ने नाना का समर्थन किया था। इस दौरान राखी ने आरोप लगाते हुए कहा था कि तनुश्री दत्ता एक समलैंगिक हैं, उन्होंने मेरे निजी अंगों को छुआ, उन्होंने मेरे साथ कई बार बलात्कार किया और वह अंदर से एक लड़का हैं। राखी सावंत ने कहा कि उन्हें डर है कि कोई भी पुरुष उनसे शादी नहीं करेगा क्योंकि तनुश्री दत्ता ने उनके साथ बलात्कार किया।
पुलवामा अटैक के बाद पाकिस्तान हुई एयर स्ट्राइक को लेकर राखी सावंत ने सरकार की तारीफ की थी। इस दौरान उन्होंने कहा था- मैं ज्यादा कुछ तो नहीं कह सकती हूं। लेकिन मैं अपने देश के लिए जान दे सकती हूं। मेरी इच्छा है कि दुश्मन के इलाके में 50 से 100 किलो बम के साथ जाकर उसे पूरी तरह खत्म कर दूं।
राखी सावंत ने एक वीडियो शेयर करते हुए महिलाओं को रेप और शोषण से बचाने का नायाब तरीका बताया था। राखी की मानें तो ये आविष्कार महिलाओं के हित में है। अब ये अविष्कार क्या है इसके लिए तो आपको ये वीडियो देखना होगा।
A post shared by Rakhi Sawant (@rakhisawant2511) on
राखी ने बॉलीवुड अभिनेता कुणाल रॉय कपूर को एक्टिंग सिखाने की भी बात की थी। दरअसल राखी ने कुणाल रॉय कपूर के कंडोम के ऐड देखे थे जिसे देखने के बाद उन्होंने कहा था- सरनेम कपूर लगाने से कोई स्टार नहीं बन जाता.. अगर तुन्हें टैंलेट सीखना है तो मेरे पास आओ मेरे पास कूट-कूट कर टैलेंट भरा हुआ है। तुम तो कद्दू जैसे लगते हो।
A post shared by Rakhi Sawant (@rakhisawant2511) on