राखी सावंत और उनके बॉयफ्रंड आदिल खान दुर्रानी का गाना 'तू मेरे दिल मे रहने के लायक नहीं' ने धूम मचा दी है। वैसे तो आदिल और राखी को ज्यादातर इवेंट में साथ शिरकत करते देखा जाता है लेकिन ऑनस्क्रीन ये दोनों पहली बार साथ दिखाई दिए हैं। राखी और आदिल का ये सॉन्ग 10 सितंबर को रिलीज किया गया था और यह लोगों को खूब पसंद आ रहा है। फिलहाल इस सॉन्ग के हिट होने से राखी बहुत खुश हैं और उन्होंने इसे आदिल के साथ सेलिब्रेट किया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
Rakhi-Adil: राखी और आदिल के गाने ने मचाई धूम, चार दिनों में मिले इतने मिलियन व्यूज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोशल मीडिया पर पैपराजी पेज से साझा किए गए वीडियो में राखी को खुशी से झूमते हुए देखा जा सकता है। वह कहती नजर आ रही हैं कि दो दिन में इसके साथ ही वह अपने हाथ से 10 का इशारा करती हैं। तभी आदिल दुर्रानी के साथ खुशी से रोड पर ही डांस करने लगती हैं और इसके बाद कहती हैं कि 100 मिलियन हो जाएगा। फिलहाल बता दें कि गाने को रिलीज हुए चार दिन हो चुके हैं। वहीं जैसे ही पैपराजी कहते हैं कि पीछे देखिए तो राखी की खुशी का ठिकाना नहीं रहता है और वो कहती हैं...मेरे आदिल का होर्डिंग लग गया।
यहां देखें वीडियो
आदिल और राखी को हमेशा साथ स्पॉट किया जाता है और राखी उनसे कितना प्यार करती हैं, वह इस बात का मीडिया के सामने भी कई बार खुलकर इजहार कर चुकी हैं। आदिल भी हमेशा उन्हें प्यार से ट्रीट करते नजर आते हैं। हाल ही में राखी की एक छोटी सी सर्जरी हुई थी और इस दौरान भी आदिल ने अस्पताल में उनका खूब खयाल रखा।