फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rakhi Sawant: जेल में राखी सावंत को मारने की प्लानिंग कर रहा आदिल खान? ड्रामा क्वीन के नए दावे से हर कोई हैरान

Tue, 16 May 2023 06:06 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Tue, 16 May 2023 06:06 PM IST
सार

राखी सावंत ने एक्स हसबैंड आदिल खान को लेकर नया दावा किया है। साथ ही खुद की जान को खतरा बताती नजर आई है। 
 

विज्ञापन
Rakhi Sawant Alleges Ex Husband Adil Khan to KILL her from jail know her latest Claim
राखी सावंत-आदिल खान दुर्रानी - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड इंडस्ट्री की 'ड्रामा' क्वीन राखी सावंत अपने काम से ज्यादा अपने बयान को लेकर सुर्खियां बटोरती हैं। एक्ट्रेस ने इस साल की शुरुआत में एक्स-हसबैंड आदिल खान दुर्रानी पर घरेलू हिंसा समेत पैसों की धोखाधड़ी करने जैसा गंभीर आरोप लगाया। राखी के बयान के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आदिल को जेल भेज दिया। वहीं, अब आइटम गर्ल ने आदिल को लेकर बड़ा दावा किया है। साथ ही अपनी जान को खतरा बताती नजर आई हैं। 

Rakhi Sawant Alleges Ex Husband Adil Khan to KILL her from jail know her latest Claim
राखी सावंत - फोटो : सोशल मीडिया

राखी सावंत का दावा है कि उनका एक्स-हसबैंड आदिल जेल से ही उन्हें जान से मारने की साजिश रच रहा है। यह पहली बार नहीं है जब राखी ने इस तरह के दावे किए हैं। एक्ट्रेस ने इससे पहले खुलासा किया था कि जब वे मिले तो आदिल ने अदालत के सत्र के दौरान उन्हें धमकी दी थी। राखी के अनुसार, आदिल ने कहा था कि उनके साथ के सभी कैदी डॉन हैं, और जेल से छूटने के बाद वह राखी को देख लेंगे। राखी ने अपने वकील को इसके बारे में बताया और मीडिया के सामने भी सभी बातचीत का विवरण साझा किया। 

Rakhi Sawant Alleges Ex Husband Adil Khan to KILL her from jail know her latest Claim
राखी सावंत - फोटो : सोशल मीडिया

राखी सावंत अब अपने नए बयान को लेकर लाइमलाइट में आ गई है। ड्रामा क्वीन ने कहा है, 'दोस्तों मैं एक दुआ पढ़ रही हूं, दुश्मनों से बचने के लिए क्योंकि मेरी जान खतरे में है। अभी-अभी पता चला कि आदिल जेल में मुझे मारने की प्लानिंग कर रहा है।' राखी सावंत ने आगे जोड़ा, 'आदिल, जिसको बचाने वाला अल्लाह है उसे आप नहीं मार सकते। मैं ईमान में आई हूं, मुझे आप नहीं मार सकते। मुझे बचाने वाला अल्लाह है, जो मारने वालों से बड़ा है।'

Adipurush: उज्बेकिस्तान में आदिपुरुष के 'जय श्री राम' की गूंज, म्यूजिकल ग्रुप का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
Rakhi Sawant Alleges Ex Husband Adil Khan to KILL her from jail know her latest Claim
राखी सावंत - फोटो : सोशल मीडिया

राखी सावंत ने आदिल को मैसेज देते हुए पूछा, 'तुम मुझे मारना चाहते हो, क्यों? संपत्ति के लिए, बदला लेने के लिए?' राखी सावंत का यह बयान इस समय काफी सुर्खियों में है। जहां कुछ लोग इस दावे को झूठा करार देते, तो कुछ राखी के प्रति सहानुभूति जाहिर करते नजर आ रहे हैं। 

Amitabh Bachchan: अमिताभ बच्चन ने सच में तोड़ा ट्रैफिक रूल? बिना हेलमेट बाइक राइड करने पर बिग बी ने दी सफाई

विज्ञापन
Rakhi Sawant Alleges Ex Husband Adil Khan to KILL her from jail know her latest Claim
राखी सावंत - फोटो : सोशल मीडिया

राखी सावंत ने यह भी दावा किया है कि उनकी एक शख्स से बात हुई है, जिसने आदिल की प्लानिंग का कच्चा-चिट्ठा खोल दिया है। इतना ही नहीं राखी आदिल की जमानत पर भी बात करती नजर आई हैं। उनके मुताबिक, आदिल इसी महीने जेल से रिहा होने वाले हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed