फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वीडियो: राखी सावंत ने कंगना को कहा 'गद्दार', 1947 में देश को मिली आजादी को बताया था ‘भीख'

Sat, 13 Nov 2021 10:33 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Sat, 13 Nov 2021 10:33 AM IST
विज्ञापन
rakhi sawant called kangana ranaut gaddar over her azadi statement
कंगना रणौत, राखी सावंत - फोटो : Instagram

कंगना रणौत एक बार फिर विवादों में हैं। इस बार वजह है उनका वो बयान जिसमें उन्होंने कहा है कि भारत को सही मायने में आजादी 2014 में मिली है। कंगना ने एक निजी इंटरव्यू में कहा है "1947 में मिली आजादी नहीं थी वो भीख थी और जो आजादी मिली है वो 2014 में मिली है।" कंगना के इस बयान के बाद उनपर कई जगह केस दर्ज हो चुका है। सोशल मीडिया पर उनकी आलोचना हो रही है। वहीं अब राखी सावंत ने भी कंगना का वीडियो साझा कर उन्हें गद्दार बताया है।

rakhi sawant called kangana ranaut gaddar over her azadi statement
राखी सावंत - फोटो : सोशल मीडिया
राखी ने जो वीडियो शेटर किया है उसमें कंगना माइक लेकर बोल रही हैं, लेकिन उनके आवाज की जगह कुत्ते के भौंकने की आवाज सुनाई दे रही है। वीडियो को साझा करते हुए राखी ने लिखा है, देश की गद्दार है दीदी...

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Rakhi Sawant (@rakhisawant2511)

rakhi sawant called kangana ranaut gaddar over her azadi statement
कंगना - फोटो : instagram

इससे पहले बीजेपी सांसद वरुण गांधी ने कहा था, "कभी महात्मा गांधी के त्याग और तपस्या का अपमान...कभी उनके हत्यारे का सम्मान...अब भगत सिंह, चंद्रशेखर आज़ाद, नेताजी सुभाष चंद्र बोस...और लाखों स्वतंत्रता सेनानियों की कुर्बानियों का तिरस्कार...इस सोच को पागलपन कहूं या देशद्रोह?"

विज्ञापन
विज्ञापन
rakhi sawant called kangana ranaut gaddar over her azadi statement
कंगना रणौत - फोटो : Instagram
कंगना के खिलाफ कई शहरों में केस दर्ज

कंगना के खिलाफ महिला कांग्रेस की ओर से राजस्थान के चार शहरों जोधपुर, जयपुर, उदयपुर और चूरू में केस दर्ज कराया गया है। जबकि कुछ लोगों ने सड़कों पर उनके पुतले भी फूंके हैं। रणौत से पद्मश्री वापस लेने की मांग भी तेज हो रही है।
विज्ञापन
rakhi sawant called kangana ranaut gaddar over her azadi statement
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया
क्या कहा था कंगना ने
अपने बयानों से हमेशा चर्चा में रहने वालीं कंगना रणौत ने बृहस्पतिवार को यह कहकर विवाद उत्पन्न कर दिया था कि भारत को ‘वास्तविक आजादी’ 2014 में मिली थी। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed