फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

राखी सावंत ने पवन सिंह के साथ लगाए भोजपुरी ठुमके, बेहद बोल्ड अंदाज में नजर आए दोनों स्टार

Wed, 05 Sep 2018 04:44 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 05 Sep 2018 04:44 PM IST
विज्ञापन
rakhi sawant dance on bhojpuri song with pawan singh
पवन सिंह और राखी सावंत

लंबे समय से फिल्मी गलियारों से गायब अभिनेत्री और डांसर राखी सावंत एक बार फिर से अपने ठुमके और बोल्डनेस वाली आदाओं के साथ हाजिर हैं। राखी ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपना एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह भोजपुरी स्टार पवन सिंह के साथ डांस करती नजर आ रही हैं। यह पहली बार है जब राखी किसी भोजपुरी सितारे के साथ ऐसे डांस कर रही हैं। राखी के इस नए-नवेले अंदाज को फैंस द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है।


 

rakhi sawant dance on bhojpuri song with pawan singh
pawan singh and rakhi sawant
पवन सिंह भोजपुरी सिनेमा के एक बेहतरीन हीरो हैं और यह गाना उनकी आगामी भोजपुरी फिल्म के लिए शूट किया गया है। राखी और पवन सिंह की कैमिस्ट्री इस डांस सांग में कमाल की दिख रही है। राखी गाने में जहां ब्लैक हॉट ड्रेस से लोगों का दिल लूट रही हैं, वहीं पवन सिंह नें ब्राउन ब्लेजर पहन रखा है।

#singhpawan999 #bhojpuri #bhojpoorisong #ranichatterjee #dineshlalyadav #pakhihegde #khesari_lal_yadav #amrapali

A post shared by Rakhi Sawant Official (@rakhisawant2511) on



 
rakhi sawant dance on bhojpuri song with pawan singh
rakhi sawant
राखी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। इन दिनों वह शूटिंग के साथ-साथ कुछ इवेंट्स में भी बिजी हैं। पर्सनल हो प्रोफेशनल राखी अपनी लाइफ की हर बात सोशल मीडिया पर शेयर करती हैं। लंबे समय से पर्दे से दूर राखी के फैंस उनको फिल्मों में देखने के लिए काफी बेताब हैं।

#singhpawan999

A post shared by Rakhi Sawant Official (@rakhisawant2511) on



 
विज्ञापन
विज्ञापन
rakhi sawant dance on bhojpuri song with pawan singh
rakhi sawant Title Title Hindi
हाल ही में एक पंजाबी गाने की शूटिंग के दौरान राखी सावंत ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा था कि डांस मेरे डीएनए में हैं। डांस को लेकर मुझमे ऐसा जुनून है कि मैं कुछ भी कर सकती हूं। राखी ने कहा था कि मेरा न कोई शूगर डैडी है और न कोई गॉड फादर, न मैं किसी की चमचागिरी करती हूं। जो जैसे सही लगता है, वही करती हूं। वही करती हूं जो दिल को सुकून देता है। अपनी डाइट पर काफी ध्यान देती हूं।

 
विज्ञापन
rakhi sawant dance on bhojpuri song with pawan singh
rakhi sawant
इस दौरान राखी सावंत ने कहा था कि मैं एक पॉजिटिव इंसान हूं, नेगेटिव ख्याल को जहन में आने नहीं देती। फिल्म मेकिंग करना था, इसीलिए मैंने एक दो साल का ब्रेक लिया। इस बीच पांच फिल्में बनाई भी। एक छोटा एक्सिडेंट भी हो गया था। अब रिकवर कर लिया है और कमबैक कर रही हूं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed