राखी सावंत को ऐसे ही बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन नहीं कहा जाता है। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और कुछ न कुछ ऐसा कर देती हैं, जिससे उनकी चर्चा हर जगह होने लगती है। कभी-कभी तो राखी इतना बेबाक हो जाती हैं कि बोलते वक्त ध्यान ही नहीं रखतीं कि क्या कह रही हैं। इसीलिए उनके वीडियोज सोशल मीडिया पर बहुत जल्दी वायरल होने लगते हैं। हाल ही में राखी सावंत का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा, जिसमें वह अपने बॉयफ्रेंड की शिकायत पैपराजी से करती नजर आ रही हैं।
Viral: आदिल दुर्रानी से मिलने सज-संवरकर पहुंचीं राखी सावंत, बॉयफ्रेंड ने दिया धोखा तो ड्रामा क्वीन का हुआ ऐसा हाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाल ही में राखी सावंत को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया है। इस दौरान उन्होंने हल्के गुलाबी रंग का सूट पहना था। इस दौरान वह फुल मेकअप में थीं। राखी कह रही थीं कि "आदिल के लिए किया था ये सब दो-ढाई घंटे फ्लाइट में रोते-रोते मेरा काजल फैल गया"। तभी पैपराजी में से किसी ने कहा कि आप एक बार वीडियो कॉल पर आदिल से बात कर लेना, इसपर राखी ने एटीट्यूड में कहा "नहीं अब मैं बात नहीं करूंगी। क्योंकि कल मैं उनसे मिलने गई थी, मैंने इंतजार किया और वो वहां आए ही नहीं"।
राखी ने कहा "मैं बात नहीं करूंगी, क्योंकि मेरी भी सेल्फ रिस्पेक्ट है, मैं दिल्ली तक उनसे मिलने गई और वो आए ही नहीं वहां। हमलोग साथ में आने वाले थे"। आगे राखी ने कहा- "मैं बहुत दुखी हूं इस बात से"। इस वीडियो पर यूजर्स के भी खूब मजेदार कमेंट्स आ रहे हैं। एक शख्स ने कहा- तुम गई ही क्यों थी। वहीं दूसरे ने कहा- इसपर हंसे या रोएं। इसके अलावा बहुत से लोगों ने इस वीडियो पर हंसने वाले इमोजी भी शेयर किए हैं।
बता दें राखी के इस तरीके के वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल होते रहते हैं। इससे पहले उनका एक और वीडियो सामने आया था जिसमें उन्होंने कोरोना के बूस्टर डोज को हवस का इंजेक्शन बताया था। उन्होंने कहा था कि बूस्टर डोज में शिलाजीत और वियाग्रा जैसी चीजें मिलाई गई हैं। इसे लगवाने के बाद वह दो रात से सो नहीं पाई हैं। राखी ने यहां तक कह दिया कि मोदी जी ने उनकी जिंदगी बर्बाद कर दी है।