बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत कई दिनों से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। शादी के बाद से ही राखी और उनके पति आदिल के बीच में तनातनी चल रही है। राखी सावंत ने पति आदिल खान दुर्रानी के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। इन सबके बीच राखी सावंत के पूर्व पति रितेश ने इस मामले में अभिनेत्री को सपोर्ट करते हुए अपना रिएक्शन दिया।
Rakhi Sawant: राखी के पूर्व पति रितेश ने खोली आदिल की पोल पट्टी, कहा- उसे मैंने गाली देकर भगा दिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाल ही में, एक इंटरव्यू में राखी सावंत के पूर्व पति ने राखी और आदिल के रिश्ते पर अपने विचार साझा किए। उन्होंने कहा, ‘राखी सावंत ने मुझे तीन साल बहुत प्यार दिया है। वह गलत नहीं है। मैं जानता हूं कि आदिल ठीक इंसान नहीं था। राखी सावंत की पक्की सहेली ने मुझे वेनिटी में प्रपोज किया था, लेकिन मैंने उसे गाली देकर भगा दिया था। आदिल का मकसद सिर्फ राखी से फेमस होना और उसके पैसे हड़पना था।’
Karan Kundra: कार्तिक से पहले इस कलाकार ने कराया अनीस बज्मी को इंतजार, पढ़िए करण कुंद्रा का किस्मत कनेक्शन
रितेश से जब राखी सावंत को छोड़ने पर सवाल किया गया तो वह सकपका गए। उन्होंने कहा, ‘मेरी जिंदगी का ड्रामा बना दिया गया था। मुझे अलग और राखी को अलग तरह से पिंच किया गया था। मैं बहुत टूट गया था। मुझे राखी ने तीन साल तक प्यार दिया। मुझे राखी से बहुत हिम्मत मिली। मैंने कभी भी राखी को धोखा नहीं दिया।’
रितेश ने आगे कहा, ‘मैं आदिल खान को जानता था। मेरे और राखी के बीच जो दूरियां थीं, इस वजह से राखी ने मेरी बात नहीं सुनी। राखी का दिमाग बच्चों की तरह है। राखी ने मुझे तीन महीने पहले ही बताई थी। मैं तो आदिल के बारे में सब कुछ जानता था।’ रितेश ने कहा कि राखी और शर्लिन का जब झगड़ा हुआ था, तब भी मैंने राखी का साथ दिया था। मैंने शर्लिन को मैसेज किया था कि झगड़ा खत्म करो।
Pathaan: 'पठान' की सफलता से बेहद खुश हैं शाहरुख खान, फिल्म के निर्देशक सिद्धार्थ आनंद के लिए कह दी यह बड़ी बात
बता दें कि राखी सावंत ने अपने पति आदिल दुर्रानी पर उनसे मारपीट करने और उनकी जानकारी के बिना उनके फ्लैट से पैसे और गहने ले जाने का आरोप लगाया है। इसके बाद आदिल को ओशिवारा पुलिस थाने में लाया गया। इस मामले में सोशल मीडिया पर राखी को फैंस का पूरा साथ मिल रहा है।