फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sidharth-Kiara: मुंबई में ग्रैंड पार्टी देंगे सिद्धार्थ-कियारा, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ रिसेप्शन का कार्ड

Sat, 11 Feb 2023 07:55 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Sat, 11 Feb 2023 07:55 PM IST
विज्ञापन
Sidharth malhotra kiara advani grand reception in mumbai on 12 february after wedding card viral on internet
सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी - फोटो : इंस्टाग्राम

सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी अपनी शादी के बाद से चर्चा में हैं। हाल ही में उन्होंने दिल्ली में रिसेप्शन दिया था। अब वे मुंबई में रिसेप्शन देने की तैयारी में हैं। सिद्धार्थ और कियारा अपने दूसरे रिसेप्शन के लिए आज मुंबई रवाना हो गए। दोनों को कैजुअल लुक में एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। सिद्धार्थ और कियारा के दिल्ली वाले रिसेप्शन में कुछ करीबी लोग ही शामिल हुए थे। वहीं, मुंबई में ग्रैंड रिसेप्शन होगा, जिसमें फिल्मी जगत के तमाम सितारे शामिल हो सकते हैं।

Sidharth malhotra kiara advani grand reception in mumbai on 12 february after wedding card viral on internet
सिद्धार्थ मल्होत्रा-कियारा आडवाणी - फोटो : सोशल मीडिया

सिद्धार्थ और कियारा का मुंबई में यह रिसेप्शन सेंट रेजिस होटल में होगा। यह होटल बेहद महंगा है और बॉलीवुड स्टार्स का पसंदीदा है। रिपोर्ट्स के अनुसार, रविवार 12 फरवरी को रात 8:30 बजे पार्टी शुरू हो जाएगी। मुंबई के रिसेप्शन से जुड़ी कुछ जानकारियां पहले ही सोशल मीडिया पर आ चुकी थीं, जिसमें जगह के बारे में बताया गया था। अब उनके रिसेप्शन का कार्ड भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें पार्टी से जुड़ी सभी जानकारियां दी गई हैं।

Pathaan: 'पठान' की सफलता से बेहद खुश हैं शाहरुख खान, फिल्म के निर्देशक सिद्धार्थ आनंद के लिए कह दी यह बड़ी बात

Sidharth malhotra kiara advani grand reception in mumbai on 12 february after wedding card viral on internet
सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी - फोटो : Instagram

सोशल मीडिया पर सिद्धार्थ और कियारा के रिसेप्शन का कार्ड वायरल हो गया है। यह काफी खूबसूरत नजर आ रहा है। इस कार्ड के कवर फोटो पर सिद्धार्थ और कियारा की शादी की तस्वीर लगी है। कार्ड में रिसेप्शन की जगह की जानकारी और तारीख लिखी है। कार्ड में लिखा है कि रिसेप्शन मुंबई के फाइव स्टार होटल सेंट रेजिस में रखा गया है।

Gehana Vasisth: यहां इकट्ठा होने जा रहीं राज कुंद्रा की पुरानी सहेलियां, सब की सब इंडियन पोर्न स्टार

विज्ञापन
विज्ञापन
Sidharth malhotra kiara advani grand reception in mumbai on 12 february after wedding card viral on internet
सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी - फोटो : Instagram

अब फैंस की नजरें 12 फरवरी को होने वाले सिद्धार्थ और कियारा के रिसेप्शन पर टिकी हुई हैं, क्योंकि यह ग्रैंड रिसेप्शन होने वाला है। कहा जा रहा है कि इस पार्टी में बॉलीवुड स्टार्स के अलावा कई बिजनेसमैन शामिल हो सकते हैं। इस पार्टी में शाहरुख खान, अनिल कपूर, अक्षय कुमार, परिणीति चोपड़ा, अजय देवगन, आलिया भट्ट, सलमान खान, रणबीर कपूर, वरुण धवन, भूषण कुमार, जूही चावला, करण जौहर, शाहिद कपूर और मनीष मल्होत्रा के पहुंचने की खबरें भी सामने आ रही हैं।

Shehzada: सेंसर बोर्ड ने 'शहजादा' को दिखाई हरी झंडी, कार्तिक आर्यन सिल्वर स्क्रीन पर छा जाने के लिए तैयार

विज्ञापन
Sidharth malhotra kiara advani grand reception in mumbai on 12 february after wedding card viral on internet
सिद्धार्थ मल्होत्रा, कियारा आडवाणी - फोटो : सोशल मीडिया

सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी ने सात फरवरी को राजस्थान के जैसलमेर स्थित सूर्यगढ़ पैलेस में फेरे लिए थे। शादी में उनके परिवार के लोग और करीबी दोस्त मौजूद थे। शादी में कियारा लाइट पिंक शेड का लहंगा और हीरा पन्ना की ज्वैलरी पहने नजर आई थीं। वहीं, सिद्धार्थ ने गोल्डन कलर की शेरवानी पहनी थी। कियारा और सिद्धार्थ की शादी की तस्वीरों ने फैंस का दिल लूट लिया था।

Bollywood: घरेलू हिंसा का दर्द झेल चुकी हैं ये एक्ट्रेस, किसी ने सही मारपीट तो किसी ने पति को कराया गिरफ्तार

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed