बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन के नाम से पहचानी जाने वाली राखी सावंत अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। राखी ने इन दिनों बिग बॉस के घर में हैं। यहां से भी राखी लोगों का खूब एंटरटेनमेंट कर रही हैं। राखी सावंत ने आते ही बिग बॉस के घर में अपने तेवर दिखाना शुरू कर दिए हैं। लेकिन इसी बीच कुछ ऐसा हुआ है कि राखी के फैंस के लिए इस बात पर यकीन करना भी मुश्किल ही होगा।
पहली बार सामने आए राखी सावंत के NRI पति रितेश, निक्की संग हुए विवाद पर किया पत्नी का बचाव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल बिग बॉस के घर में राखी सावंत और निक्की तंबोली के बीच लगातार झगड़ा देखा जा रहा है। दोनों के बीच हो रहे इस झगड़े को बर्दाश्त कर पाना खुद घरवालों के लिए भी मुश्किल हो रहा है। इसी बीच राखी का बचाव करने के लिए उनके NRI पति रितेश सामने आ गए हैं। जी हां! राखी के पति रितेश पहली बार सामने आए हैं।
राखी सावंत ने उस समय अपने फैंस को चौंका दिया था जब उन्होंने अपनी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की थीं। राखी ने अपने फैंस को बताया कि उन्होंने शादी कर ली है। हालांकि शादी के बाद राखी ने कभी भी अपने पति की या पति के साथ की कोई भी तस्वीर साझा नहीं की थी। लेकिन अब राखी के पति अपनी पत्नी को विवादों में फंसता हुआ देखकर उनका बचाव करने के लिए सामने आए हैं।
हाल ही में राखी ने पति ने एक न्यूज पोर्टल से बातचीत की है जिसमें उन्होंने राखी और निक्की के बीच चल रहे विवाद पर राखी का समर्थन किया है। राखी के पति ने निक्की तंबोली पर अपना गुस्सा जाहिर करते हुए कहा है कि, 'पूरी दुनिया को पता है कि निक्की की ये आदत रही है कि वे लड़कों को कोने में लेकर जाती हैं और फिर उनके साथ गठबंधन करती हैं।'
बता दें कि वैसे ये पहली बार नहीं है जब राखी के पति मीडिया के सामने आए हैं। वो एक बार पहले भी ऐसा कर चुके हैं। लेकिन इससे पहले उन्होंने केवल ये बात मीडिया के सामने कही थी कि उन्हें सुर्खियों में नहीं आना है। लेकिन इस बार वो अपनी पत्नी के समर्थन में सामने आए हैं। जिसे देख राखी के फैंस भी काफी हैरान हैं। जिस पति को आजतक दुनिया ने देखा नहीं यहां तक कि कई लोगों को तो अब तक यकीन भी नहीं होता है कि राखी की शादी हो चुकी है। वो अब राखी का समर्थन करने के लिए मीडिया के सामने आए हैं।
पढ़ें: नेटफ्लिक्स, प्राइम व हॉटस्टार को मिले ये ओटीटी पुरस्कार, एमएक्स प्लेयर को एक, जी5 का स्कोर रहा जीरो