फिल्मी दुनिया को अलविदा कह चुकीं पूर्व अभिनेत्री सना खान इन दिनों खबरों में बनी हुई हैं। बीते दिनों उन्होंने इस्लाम के रास्ते पर चलने के लिए मनोरंजन जगत से संन्यास ले लिया था और फिर गुजरात के मुफ्ती अनस सैयद से शादी कर ली थी। सना की शादी को एक महीना पूरा हो गया और इस मौके पर उन्होंने वीडियो साझा किया है।
सना खान की शादी को पूरा हुआ एक महीना, बोलीं- मेरी जिंदगी का अब तक का सबसे अच्छा फैसला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सना खान ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम से जो वीडियो साझा किया है उसमें वे हस्ताक्षर करती हुई नजर आ रही हैं। इस शेयर करते हुए सना ने लिखा है, 'पिछले महीने आज ही के दिन मैने 'कुबूल है' कहा था। आज एक महीना हो चुका है अल्हम्दुलिल्लाह बस ऐसे ही हंसते-हंसते पूरी जिन्दगी निकल जाए। मेरी जिंदगी का अब तक का सबसे अच्छा फैसला और हां यह दुपट्टा मेरी सासू मां ने मेरे लिए बनाया है।'
View this post on Instagram
पिछले दिनों सना ने अपनी फैमिली प्लानिंग को लेकर खुलासा किया था। एक इंटरव्यू में कहा था कि उनके पति अनस सैयद फैमिली प्लानिंग के लिए समय चाहते हैं, लेकिन वह जल्द ही मां बनने की इच्छा रखती हैं। सना और अनस ने 20 नवंबर को गुपचुप तरीके से शादी कर ली थी।
सना और अनस की शादी के बाद उन्हें काफी ट्रोलिंग का शिकार होना पड़ा था। इस पर सना ने कहा कि, 'मुझे लोगों ने ट्रोल किया और मेरे इंस्टाग्राम पर खराब कमेंट किए थे। ये गलत बात थी। उन्होंने ऐसा इसलिए किया क्योंकि मैंने इंडस्ट्री छोड़ने का फैसला किया था और जिंदगी में अपने रास्ते पर जाना तय किया। आखिरी मेरी शादी से किसी को परेशानी क्यों हैं?
बता दें कि सना के पति अनस को उनके लुक्स की वजह से काफी ट्रोल किया गया था। लोगों का कहना था कि सना और अनस की जोड़ी अच्छी नहीं लगती। इस पर सना ने कहा कि, 'मैंने इन टिप्पणियों के लिए शादी नहीं की है। मेरे पति एक अच्छे आदमी है। मैं उन्हें गुड लुकिंग मानती हूं। शायद आप ना मानते हों, लेकिन मुझे इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता।'
नेटफ्लिक्स, प्राइम व हॉटस्टार को मिले ये ओटीटी पुरस्कार, एमएक्स प्लेयर को एक, जी5 का स्कोर रहा जीरो