एंटरनेटमेंट क्वीन राखी सावंत अक्सर अपने अनोखे और अतरंगी अंदाज के लिए सोशल मीडिया पर चर्चा में बनी रहती हैं। आए दिन अपने बॉयफ्रेंड आदिल खान के साथ नजर आने वाली राखी के कई वीडियोज और फोटोज इंटरनेट पर वायरल होते रहते हैं। इसी क्रम में हाल ही में सोशल मीडिया पर राखी सावंत का एक और नया वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक्ट्रेस एक बार फिर अतरंगी अंदाज में फैंस का मनोरंजन करती नजर आ रही हैं।
Rakhi Sawant: सड़कों पर भेड़-बकरियां चराती दिखीं राखी सावंत, एक्ट्रेस के अतरंगी अंदाज ने फैंस के उड़ाए होश
एंटरनेटमेंट क्वीन राखी सावंत अक्सर अपने अनोखे और अतरंगी अंदाज के लिए सोशल मीडिया पर चर्चा में बनी रहती हैं। आए दिन अपने बॉयफ्रेंड आदिल खान के साथ नजर आने वाली राखी के कई वीडियोज और फोटोज इंटरनेट पर वायरल होते रहते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सामने आए इस नए वीडियो में राखी मैसूर की सड़कों पर मस्ती करती दिख रही हैं। खास बात यह है कि इस वीडियो में लोगों को उनका एक अलग ही रूप देखने को मिल रहा है। राखी सावंत इस वीडियो में ना सिर्फ अलग अंदाज में दिखीं, बल्कि सकड़ पर भेड़ बकरियों के बीच अपना एक अनोखा टैलेंट भी दिखाती नजर आईं। वीडियो में भेड़ों के बीच खड़ी राखी कहती हैं, 'ये मेरी भेड़े हैं और मैं मैसूर में हूं।'
इतना ही नहीं इस दौरान वह भेड़-बकरियों की तरह मैं-मैं करती भी दिखीं, जिसे देख हर किसी की हंसी छूट जाएं। राखी का ये नया वीडियो सामने आते ही तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं सोशल मीडिया यूजर्स भी उनके इस वीडियो पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ लोग जहां उनका यह अंदाज पसंद कर रहे हैं तो वहीं कुछ ऐसे भी हैं जो उन्हें इसके लिए ट्रोल कर रहे हैं। इस वीडियो विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है।
राखी सावंत अक्सर किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं। आखिरी बार रियलिटी शो बिग बॉस में नजर आईं राखी अपने पति रितेश के चलते काफी खबरों में थीं। हालांकि, बाद में रितेश की पहली शादी की खबर सामने आने के बाद दोनों इस शो से बाहर आते ही अलग हो गए। रितेश के बाद अब राखी इन दिनों बिजनेस मैन आदिल खान को डेट कर रही हैं। वह अक्सर आदिल के साथ कई जगह स्पॉट की जाती हैं।