फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बिना फिल्में किए भी ऐसे मोटी रकम कमा लेती हैं राखी सावंत, NRI बिजनेसमैन से रचाई है शादी

Wed, 09 Oct 2019 11:57 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Wed, 09 Oct 2019 11:57 AM IST
विज्ञापन
Rakhi Sawant Property and income Net Worth her husband ritesh untold facts
राखी सावंत - फोटो : instagram

ड्रामा क्वीन राखी सावंत हर मुद्दे पर अपनी राय जरूर रखती हैं। बात चाहे किसी पर कमेंट करने की हो या फिर नकली शादी की वो बखूबी मीडिया का ध्यान खींचना जानती हैं। हर बात में अपना अलग नजरिया रखने वाली राखी फिलहाल बॉलीवुड से दूर हैं लेकिन चर्चा उनकी शादी की हो रही है। राखी ने किसी रितेश नाम के एनआरआई से गुपचुप शादी कर ली है। हालांकि उनके फैंस को उनकी शादी पर जरा भी भरोसा नहीं है लेकिन हाल ही में राखी के पति ने इंटरव्यू दिया है। जिसके बाद से शायद उनके फैंस को उनकी शादी पर यकीन हो पाए। बेशक राखी के पास इन दिनों कोई फिल्म न हो लेकिन कमाई में वो अच्छे-अच्छों को मात देती हैं।



Rakhi Sawant Property and income Net Worth her husband ritesh untold facts
rakhi sawant - फोटो : file photo

फिल्म 'अग्निचक्र' से अपने करियर की शुरुआत करने वाली राखी ने बॉलीवुड में कई हिट आइटम सॉग्स दिए हैं। हाल ही में उनका नया गाना छप्पन छुरी भी लॉन्च हुआ है। गाने के लॉन्च के दौरान राखी इतने बोल्ड कपड़ों में पहुंच गई थीं कि लोगों ने उनकी तस्वीरें शेयर कर भद्दे कमेंट्स करने शुरू कर दिए। राखी सावंत रियलिटी शो की दुनिया में 'राखी का स्वयंवर' नाम का रियलिटी शो भी लॉन्च कर चुकी हैं। 2009 में लॉन्च हुए इस शो में राखी ने टोरंटो के एक प्रतिभागी से राखी ने शादी भी रचाई थी और कुछ महीने बाद अलग होने का भी एलान कर दिया था।

Rakhi Sawant Property and income Net Worth her husband ritesh untold facts
rakhi sawant
राखी सावंत के पिता आनंद सावंत मुंबई पुलिस में कॉन्सटेबल थे। वो मुंबई में अपनी मां जया के साथ रहती हैं। राखी सावंत अपने बोल्ड बयानों में कभी ब्रेस्ट डोनेट करने की बात करती हैं, तो कभी सोशल मीडिया पर बोल्ड तस्वीरें शेयर अपने फैन्स से सवाल जवाब करती हैं। राखी की प्रॉपर्टी की बात करें तो उनके पास मुंबई में दो फ्लैट और एक बंगला है जिसकी करीब कीमत 11 करोड़ रुपए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Rakhi Sawant Property and income Net Worth her husband ritesh untold facts
rakhi sawant - फोटो : Instagram

इतना ही नहीं इंटरनेट पर मौजूद आंकड़ों की मानें तो राखी करीब 30 करोड़ की संपत्ति का मालकिन हैं और ये संपत्ति उन्होंने खुद बनाई है। राखी के पास 21.6 लाख रुपए की फोर्ड एंडेवर कार भी है। राखी की कमाई ज्यादातर स्टेज परफॉर्मेंस से आती है। इसके अलावा वह भोजपुरी आइटम नंबर भी करती हैं। राखी इससे काफी मोटी रकम कमा लेती हैं। राखी ने कई बार ये भी कहा है कि उनके पति बहुत अच्छे हैं और वो उनसे बहुत प्यार करती हैं। 

ये भी पढ़ें- पहली बार मीडिया के सामने आए राखी सावंत के पति, पत्नी की प्रेग्नेंसी पर कही ये बात

विज्ञापन
Rakhi Sawant Property and income Net Worth her husband ritesh untold facts
Rakhi Sawant - फोटो : instagram

वहीं राखी के पति ने भी एक इंटरव्यू में बताया है कि वो आईटी सेक्टर के बिजनेसमैन हैं। वो कहते हैं, 'मैं बहुत साधारण आदमी हूं। मुझे पता है कि कई लोगों को यकीन नहीं हो रहा कि राखी की मुझसे शादी हो गई है। लेकिन मैं हूं और आपसे बात कर रहा हूं। राखी भले ही कैमरे के सामने कैसी भी हों, लेकिन वह दिल से एक शानदार शख्सियत हैं। मैं खुशकिस्मत हूं। राखी मेरे लिए भगवान का दिया हुआ तौहफा हैं।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed