बिग बॉस 13 के बाद शहनाज गिल (Shehnaz Kaur) का स्वयंवर 'मुझसे शादी करोगे' शुरू हो चुका है। जिसमें पारस छाबड़ा और शहनाज गिल दूल्हा और दुल्हन के रूप में दिखाई दे रहे हैं। हालांकि इस तरह का स्वयंवर पहली बार नहीं हो रहा है। हमेशा किसी न किसी वजह से सोशल मीडिया पर छाई रहने वालीं राखी सावंत (Rakhi Sawant) भी स्वयंवर रचा चुकी हैं। शहनाज के स्वयंवर पर पहली बार राखी सावंत ने कमेंट किया है।
शहनाज का स्वयंवर देख राखी सावंत बोलीं- लोग मुझे कॉपी क्यों करते हैं?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राखी ने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट करते हुए कहा है- सिद्धार्थ आपोक बहुत सारे शोज करने हैं क्योंकि आप बहुत अच्छे इंसान हैं। इसी बीच राखी कहती हैं अरे स्वयंवर हो रहा है क्या? ये लोग मेरी कॉपी क्यों करते हैं। मुझे पूछे बगैर स्वयंवर हो रहा है।
राखी अपने वीडियो में आगे कहती हैं- शहनाज बहुत अच्छी लड़की है। वह बहुत क्यूट है वही अभी इंडस्ट्री में आई है मैं भी जब इंडस्ट्री में आई थी तो ऐसी ही थी मैं बाद में चालू बन गई। मेरी तरफ से सना आपको शुभकामनाएं। मैं बहुत खुश हूं कि स्वयंवर फिर से आ रहा है। राखी के इस वीडियो पर लोग तरह तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
बात करें 'मुझसे शादी करोगे' की तो सिद्धार्थ शुक्ला शहनाज के शो 'मुझसे शादी करोगे' में आए। सिद्धार्थ शो में दोस्त के तौर पर आए थे। सिद्धार्थ को देखते ही शहनाज ने उन्हें गले लगा लिया। इसके बाद सिद्धार्थ शहनाज की तारीफें करने लगे।
शो में सिद्धार्थ के अलावा रश्मि देसाई भी आई थीं। ये दोनों शो में दोस्त के तौर पर पारस और शहनाज की मदद करने आए थे। हालांकि अंतिम फैसला शहनाज और पारस के हाथ में ही होगा। आपको बता दें, शो में और शो के बाद शहनाज कई बार कह चुकी हैं कि वो सिद्धार्थ शुक्ला से प्यार करती हैं।