फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

खुद से तुलना करने पर शहनाज के पिता पर भड़कीं राखी सावंत, बोलीं- संतोख सिंह तुम्हें मैं...

Sat, 22 Feb 2020 05:38 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Sat, 22 Feb 2020 05:38 PM IST
विज्ञापन
rakhi sawant reply to shehnaz gill father says She just can not be Katrina kaif
Rakhi Sawant - फोटो : Social Media

बिग बॉस के घर से बाहर निकलते ही शहनाज गिल को नया प्रोजेक्ट मिल गया। चैनल ने उन्हें 'स्वंयवर शो' का ऑफर दिया जिसपर शहनाज के पिता भड़क गए और आरोप लगाया कि उनकी बेटी को कटरीना कैफ से राखी सावंत बनाने की कोशिश हो रही है हालांकि विवाद के बावजूद शहनाज का शो आ गया। इस बीच हैरानी की बात ये रही कि हमेशा अपने बेबाक बयानों से खबरों में रहने वाली राखी सावंत इसपर चुप थीं लेकिन अब उन्होंने इस मामले पर शहनाज के पिता जवाब दिया है।

rakhi sawant reply to shehnaz gill father says She just can not be Katrina kaif
Rakhi Sawant - फोटो : social media

स्पॉटबॉय को दिए एक इंटरव्यू में राखी सावंत ने कहा, 'संतोख सिंह तुम्हें मैं तुम्हारी बेटी मेरे नक्शे कदम पर चल रही है। वो पंजाब की राखी सावंत है। तुम उसकी तुलना कटरीना कैफ से कैसे कर सकते हो। वो कभी कटरीना नहीं बन सकती है।'

rakhi sawant reply to shehnaz gill father says She just can not be Katrina kaif
shehnaz gill - फोटो : social media

राखी ने आगे कहा, 'मेरा नाम इज्जत के साथ लो। मैं बहुत मेहनत से इस मुकाम तक पहुंची हूं। मैंने प्रियदर्शन, यशराज, राकेश रोशन और कई अन्य प्रतिष्ठित निर्माताओं के लिए फिल्में की हैं। मुझे कभी भी शहनाज की तरह माता-पिता का समर्थन नहीं मिला। और, वैसे आप शहनाज की कमाई के जरिए खाने की कोशिश कर रहे हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
rakhi sawant reply to shehnaz gill father says She just can not be Katrina kaif
Shehnaz Kaur Gill and Sidharth Shukla - फोटो : Instagram

इससे पहले राखी ने शहनाज के स्वयंवर पर तंज कसते हुए कहा था, 'सिद्धार्थ आपको बहुत सारे शोज करने हैं क्योंकि आप बहुत अच्छे इंसान हैं। अरे स्वयंवर हो रहा है क्या? ये लोग मेरी कॉपी क्यों करते हैं। मुझे पूछे बगैर स्वयंवर हो रहा है।'

विज्ञापन
rakhi sawant reply to shehnaz gill father says She just can not be Katrina kaif
rakhi sawant - फोटो : social media

'शहनाज बहुत अच्छी लड़की है। वह बहुत क्यूट है वही अभी इंडस्ट्री में आई है मैं भी जब इंडस्ट्री में आई थी तो ऐसी ही थी मैं बाद में चालू बन गई। मेरी तरफ से सना आपको शुभकामनाएं। मैं बहुत खुश हूं कि स्वयंवर फिर से आ रहा है।'

'अलोन' के सेट पर हुआ प्यार फिर करण ने बिपाशा बसु से रचाई तीसरी शादी, देखें खूबसूरत Wedding Album

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed