फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rakhi Sawant: राखी सावंत का हुआ मिसकैरेज! आदिल से शादी और मां की बीमारी के बाद अभिनेत्री ने किया एक और खुलासा

Wed, 18 Jan 2023 03:24 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Wed, 18 Jan 2023 03:24 PM IST
विज्ञापन
Rakhi sawant revealed she was pregnant and had a miscarriage after marriage with adil khan durrani
राखी सावंत - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेत्री राखी सावंत लगातार अपनी शादी और मां की बीमारी को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। इन दिनों राखी सावंत बेहद ही मुश्किल दौर से गुजर रही हैं। पहले आदिल खान का शादी से इनकार करना। फिर, बीमारी में मां की हालत नाजुक होना। इसके साथ ही राखी सावंत की प्रेग्नेंसी की खबरें भी खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। पहले तो वह अपनी प्रेग्नेंसी की खबरों पर कुछ भी प्रतिक्रिया देने से इनकार कर रही थीं, लेकिन अब उन्होंने इस मामले में अपनी चुप्पी तोड़ी है और चौंका देने वाला खुलासा किया है।

Rakhi sawant revealed she was pregnant and had a miscarriage after marriage with adil khan durrani
राखी सावंत, आदिल दुर्रानी - फोटो : amar ujala

दरअसल, फोटोग्राफर विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस बात का खुलासा किया है कि राखी सावंत सच में प्रेग्नेंट थीं। विरल भयानी ने एक पोस्ट साझा किया है, जिसमें उन्होंने बताया है कि राखी सावंत के साथ बातचीत हुई और उन्होंने अपने मिसकैरेज का खुलासा किया है। राखी ने विरल भयानी से बात करते हुए कहा कि 'हां भाई, मैं प्रेग्नेंट थी। मैंने बिग बॉस मराठी शो में भी अनाउंस किया था, लेकिन सभी ने सोचा कि यह एक मजाक है और किसी ने भी इसे सीरियसली नहीं लिया। मैं प्रेग्नेंट थी लेकिन मेरा मिसकैरेज हो गया था।'

View this post on Instagram

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)



SS Rajamouli: एसएस राजामौली का सपना है हॉलीवुड फिल्म बनाना, RRR की सफलता के बाद बोले- मैं भारत का तानाशाह हूं

Rakhi sawant revealed she was pregnant and had a miscarriage after marriage with adil khan durrani
राखी सावंत और मुकेश अंबानी - फोटो : सोशल मीडिया

मां की बीमारी ने राखी सावंत को पूरी तरह से तोड़कर रख दिया है। कैंसर के बाद उनकी मां को ब्रेन ट्यूमर हुआ है और वह इस समय हॉस्पिटल में एडमिट हैं। हाल ही में, राखी ने अपनी मां की बीमारी का खुलासा किया और बताया कि मुकेश अंबानी उनकी मां के इलाज में मदद कर रहे हैं। राखी ने कहा 'मेरी मम्मी किसी को पहचान नहीं पा रही हैं। मम्मी ठीक से खा भी नहीं पा रही हैं। उनकी आधी से ज्यादा बॉडी पैरालाइज हो गई है। मैं अंबानी जी का दिल से शुक्रिया अदा करना चाहती हूं। अंबानी जी मेरी मां के इलाज में मदद कर रहे हैं। हॉस्पिटल में जो ज्यादा महंगे ट्रीटमेंट है, उसे मेरे लिए कम करवा रहे हैं।'

The Kashmir Files: सिनेमाघरों में इस दिन दोबारा रिलीज होगी 'द कश्मीर फाइल्स', विवेक अग्निहोत्री ने बताई वजह

विज्ञापन
विज्ञापन
Rakhi sawant revealed she was pregnant and had a miscarriage after marriage with adil khan durrani
राखी सावंत, आदिल दुर्रानी - फोटो : सोशल मीडिया

राखी से शादी की बात पर आदिल इनकार कर रहे थे, लेकिन बाद में उन्होंने भी इस शादी को कबूल किया। आदिल खान ने सोशल मीडिया पर राखी के साथ अपने निकाह की तस्वीर साझा कर लिखा था कि वह दोनों शादीशुदा हैं और इस बात से वह कभी मना नहीं कर रहे हैं। फिलहाल, वह कुछ चीजों को सही करने में लगे हैं। इसके बाद राखी और आदिल ने मीडिया के सामने भी अपना बयान दिया, जहां  राखी ने कहा कि सलमान खान ने उनकी शादी को बचाया है।

Sayantani Ghosh: जिस शो से घर-घर में हुईं मशहूर उसी ने कर दिया था बेघर, सायंतनी घोष का छलका बरसों पुराना दर्द

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed