फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

क्या सच में दुनिया से छुपकर राखी सावंत ने रचा ली शादी, ये तस्वीरें बता रही सच्चाई

Tue, 30 Jul 2019 12:19 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Tue, 30 Jul 2019 12:19 PM IST
विज्ञापन
Rakhi Sawant secret wedding with an NRI in Mumbai know the truth behind her marriaget
राखी सावंत - फोटो : instagram

अक्सर किसी न किसी वजह से चर्चा में रहने वाली ड्रामा क्वीन राखी सावंत की शादी की खबर सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रही है। कहा जा रहा है कि राखी ने गुपचुप तरीके से मुंबई के जे डब्लू मैरियट में एक NRI से शादी कर ली है। दरअसल आज सुबह राखी की ब्राइडल वाली फोटो सामने आई थी जिसके बाद उनकी शादी की खबर फैल गई।

Rakhi Sawant secret wedding with an NRI in Mumbai know the truth behind her marriaget
राखी सावंत - फोटो : instagram

सामने आई तस्वीरों में राखी के हाथ में मेहंदी लगी थी। साथ ही उन्होंने लाल रंग का चूड़ा भी पहना हुआ था। ऐसा लग रहा था मानों राखी ने क्रिश्चयन रीति-रिवाज से शादी कर ली है। लेकिन  राखी की शादी की खबर में कितनी सच्चाई है आइए हम आपको बताते हैं।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

bridel shooting

A post shared by Rakhi Sawant (@rakhisawant2511) on

 

 

Rakhi Sawant secret wedding with an NRI in Mumbai know the truth behind her marriaget
राखी सावंत - फोटो : instagram

राखी सावंत ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर दुल्हन के गेटअप में कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। जिसके साथ उन्होंने लिखा है ब्राइडल शूटिंग। जाहिर है राखी ने इस पोस्ट से साफ कर दिया कि उन्होंने अभी शादी नहीं की है। इस बारे में जब राखी सावंत से पूछा गया तो उन्होंने सिरे से इस खबर को नकार दिया। उन्होंने कहा कि वह शादी-शुदा नहीं हैंl

विज्ञापन
विज्ञापन
Rakhi Sawant secret wedding with an NRI in Mumbai know the truth behind her marriaget
राखी सावंत - फोटो : instagram

राखी के शादी की खबर एक वेबसाइट ने छापते हुए लिखा था- राखी सावंत ने एक एनआरआई (NRI) लड़के से गुपचुप तरीके से शादी कर ली है। यह शादी उन्होंने मुंबई के जे डब्लू मैरियट होटल में 28 जुलाई को की है। इस शादी को पूर्ण रूप से गोपनीय रखा गया। इसमें मात्र घरवालों को बुलाया गया था। जिनकी उपस्थिति भी मात्र 4-5 लोगों की ही थी।

विज्ञापन
Rakhi Sawant secret wedding with an NRI in Mumbai know the truth behind her marriaget
राखी सावंत - फोटो : instagram

हालांकि यह पहला मौका नहीं है जब राखी सावंत की शादी की चर्चा सामने आई है। इसके पहले भी वे पिछले साल दीपक कलाल के साथ एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपनी शादी की प्लानिंग बताई थी। लेकिन दोनों की ही शादी नहीं हुई। इसके पहले 2009 में राखी का स्वयंवर नाम से एक रियलटी टीवी शो भी कर चुकी हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed