{"_id":"5e3ff6478ebc3ee5d734ec6b","slug":"rakhi-sawant-shares-new-video-on-coronavirus-user-trolled-her-for-this-reason","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"राखी सावंत ने कहा- पापी चीन के लोगों ने चमगादड़ खाकर फैलाया कोरोना वायरस, यूजर्स ने कर दिया ट्रोल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
राखी सावंत ने कहा- पापी चीन के लोगों ने चमगादड़ खाकर फैलाया कोरोना वायरस, यूजर्स ने कर दिया ट्रोल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Sun, 09 Feb 2020 06:14 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
राखी सावंत
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
चीन से फैले कोरोना वायरस ने पूरी दुनिया में दस्तक दे दी है। इस वायरस ने चीन को तो लगभग तोड़कर रख दिया है। चीन में कोरोना वायरस से होने वाली मौत का आंकड़ा बढ़कर अब 811 पर पहुंच गया है। देश विदेश को लोग इस वायरस से बचने की सलाह दे रहे हैं वहीं राखी सावंत ने भी वीडियो शेयर कर इस वायरस से पीड़ित लोगों के लिए दुआ मांगी है।
2 of 5
राखी सावंत
- फोटो : इंस्टाग्राम
राखी ने कुछ घंटे पहले ही अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में राखी कह रही हैं- हे परमेश्वर, प्रभु यीशु मसीह, मैं उन लोगों के लिए प्रार्थना करती हूं जो इस वायरस से पीड़ित हैं। पूरे देश में ये वायरस फैल रहा है। इन लोगों को एक सबक मिला है जानवरों को खाने का। उन्हें ये सब नहीं खाना चाहिए। प्रभु इन पापी चीनी लोगों को माफ करो।
3 of 5
राखी सावंत
- फोटो : instagram
राखी अपने इस वीडियो में आगे कहती हैं- जो परमेश्वर ने खाने के लिए कहा है वो खाओ। मैं पूरे चाइना की तरफ से आपसे माफी मांगती हूं। इन सबको क्षमा करें। ये वायरस बहुत ज्यादा फैल चुका है। हमें क्षमा करिए। राखी के इस वीडियो पर यूजर्स ने उन्हें ट्रोल कर दिया। यूजर्स ने कहा- ईश्वर तुम्हारे फोन में बैठे हैं क्या। यहां कौन प्रार्थना करता है।
बता दें अभी कुछ दिनों पहले ही राखी ने वीडियो पोस्ट कर कहा था कि वह चीन गई थी कोरोना वायरस को खत्म करने। वीडियो में राखी ने कहा था- 'भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने मुझे चाइना भेजा है। उन्होंने अपने चार्टर प्लेन से मुझे चीन भेजा ताकि मैं कोरोना वायरस को खत्म कर सकूं। उन्होंने मुझसे कहा- भारत की एक ही लड़की इस वायरस को खत्म कर सकती है।'
विज्ञापन
5 of 5
कोरोना वायरस
- फोटो : सोशल मीडिया
समाचार एजेंसी एपी के मुताबिक हर जगह वैज्ञानिक इस वायरस से निपटने के लिए उपचार की तलाश कर रहे हैं, हालांकि कोई कारगर दवा अब तक नहीं मिल पाई है। यह संक्रमण वुहान के पशु बाजार से दिसंबर 2019 में फैला था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।