{"_id":"62d017c53067fc2861343e81","slug":"rakhi-sawant-speaks-over-sri-lanka-crisis-mentions-pm-narendra-modi-name-to-save-her-life-get-troll","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Rakhi Sawant: श्रीलंका जाने से डर रही हैं राखी, बोलीं- मेरे लिए पीएम मोदी से हिंदुस्तान का पैसा मांग लिया तो...","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Rakhi Sawant: श्रीलंका जाने से डर रही हैं राखी, बोलीं- मेरे लिए पीएम मोदी से हिंदुस्तान का पैसा मांग लिया तो...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
ड्रामा क्वीन राखी सावंत अक्सर ही अपने बयानों के चलते सुर्खियों में बनी रहती हैं। अब राखी सावंत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह श्रीलंका के आर्थिक संकट को लेकर बात कर रही हैं। वीडियो में राखी पीएम नरेंद्र मोदी का जिक्र करती हुई भी नजर आ रही हैं। ज्ञात हो कि इन दिनों श्रीलंका आर्थिक संकट से जूझ रहा है।
2 of 4
राखी सावंत
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, राखी सावंत को कोलंबो में एक इवेंट के लिए बुलाया गया है, लेकिन श्रीलंका के हालात को देखकर वह डरी हुई हैं। वीडियो में राखी यह कहती हुई नजर आ रही हैं कि इकोनॉमी वॉर चल रहा है। मुझे पकड़कर कहीं कुछ मांग लिया उन्होंने मोदी जी से तो....कि आपकी राखी को यहां पकड़ कर रखा है हमने। भाई, मेरे को तो बहुत डर लग रहा है, आप समझ रहे हो? आप मानों की उन्होंने मुझे पकड़ लिया और कहा कि हम राखी को नहीं छोड़ेंगे और मोदी जी से कहा कि इतना सारा पैसा दो, तो मैं क्या करूंगी?
3 of 4
राखी सावंत
- फोटो : सोशल मीडिया
इसके आगे राखी कहती हैं कि फिर तो मोदी जो को मुझे छुड़ाने के लिए हिंदुस्तान का सारा पैसा देना पड़ेगा, मोदी जी मेरे लिए कुछ भी कर सकते हैं। जैसे कहते हैं कि मोदी जी के लिए हिंदुस्तान सोने की चिड़िया है, तो मैं तो कोहिनूर हीरा हूं इंडिया का। अब राखी अपने इस बयान को लेकर खूब ट्रोल हो रही हैं। एक यूजर ने कमेंट किया, 'इनको तो कोई फ्री में भी नहीं लेकर जाएंगा', तो दूसरे ने कहा, 'ये मानसिक बीमार हैं क्या?'
बता दें कि राखी अक्सर ही अपने बयानों के चलते ट्रोल्स के निशाने पर आ जाती हैं। वहीं, श्रीलंका की बात करें तो बीते सात दशकों में श्रीलंका सबसे खराब आर्थिक संकट का सामना कर रहा है। प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे भी कह चुके हैं कि श्रीलंका अब दिवालिया हो चुका है। शुक्रवार को प्रधानमंत्री के उत्तराधिकारी की घोषणा होगी। श्रीलंका में लोगों को रोजमर्रा की चीजें खरीदने के लिए भी संघर्ष करना पड़ा रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।