फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

राखी सावंत का छलका दर्द, बोलीं- 'लोग बदसूरत और मोटी कहकर करते थे अपमानित'

Sat, 20 Mar 2021 01:44 PM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभांगी गुप्ता Updated Sat, 20 Mar 2021 01:44 PM IST
विज्ञापन
Rakhi Sawant Speaks Up About Her Struggling Days, People Used to call her as 'Fat and Ugly'
राखी सावंत - फोटो : social media

राखी सावंत अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। कभी अपने लुक्स को लेकर तो कभी अपने विवादित बयानों के कारण। लेकिन जबसे वे बिग बॉस के घर से लौटी हैं उनके तेवर थोड़े अलग ही दिख रहे हैं। एक बार फिर राखी ने एक बड़ा बयान दे दिया है। एक इंटरव्यू में उन्होंने खुलासा किया कि बिग बॉस जैसे बड़े रिएलिटी शो ने उनकी किस्मत बदल दी। राखी ने साथ ही बताया कि करियर के शुरुआती दिनों में उन्हें बहुत संघर्ष करना पड़ा था। लोगों ने उन्हें आपत्तिजनक टिप्पणियां कर नापसंद किया और उन्हें मोटी, गंदी दिखने वाली और भी न जाने क्या-क्या कहकर बुलाया था। 

 

Rakhi Sawant Speaks Up About Her Struggling Days, People Used to call her as 'Fat and Ugly'
राखी सावंत - फोटो : Insatagram- @rakhisawant2511

दरअसल, ‘बिग बॉस 14’ की कंटेस्टेंट रह चुकीं राखी सावंत ने एक चैनल को इंटरव्यू देते बताया कि उन्होंने जीवन में बहुत कुछ देखा है। इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाना उनके लिए आसान नहीं था। शुरुआत में तो लोगों ने उनका खूब मजाक बनाया और साथ ही नापसंद भी किया। 

 

Rakhi Sawant Speaks Up About Her Struggling Days, People Used to call her as 'Fat and Ugly'
राखी सावंत - फोटो : सोशल मीडिया

इतना ही नहीं, राखी कहती हैं कि लोग उन्हें मोटी, बदसूरत कहकर बुलाते थे। इसके अलावा लोग उनपर गंदे कमेंट्स करते थे और उनकी अंग्रेजी बोलने को लेकर भी खूब मजाक उड़ाया करते थे। उस समय किसी ने उनका साथ नहीं दिया लेकिन राखी ने कभी हार नहीं मानी और इन सब बातों को नजरअंदाज कर आगे बढ़ने का फैसला लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Rakhi Sawant Speaks Up About Her Struggling Days, People Used to call her as 'Fat and Ugly'
राखी सावंत - फोटो : Instagram: @rakhisawant2511

राखी ने आगे कहा कि मैंने हमेशा अपने काम पर ध्यान दिया है और यही कारण है कि आज मेरे पास इतने लोगों का साथ और प्यार है। मेरे लिए यह सब कुछ एक सपने की तरह है। मैं जब बाहर निकलती हूं तो इतना प्यार देखकर डर जाती हूं कि कहीं यह मुझसे दूर न चला जाए। मैं अभी भी वही राखी हूं जिसे लोगों ने नकारा था लेकिन इतना प्यार देखकर मुझे विश्वास ही नहीं हो रहा है। 

विज्ञापन
Rakhi Sawant Speaks Up About Her Struggling Days, People Used to call her as 'Fat and Ugly'
राखी सावंत - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि रियलिटी शो बिग बॉस फेम एक्ट्रेस राखी सावंत हमेशा ही किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं। बिग बॉस के घर में राखी ने दर्शकों को खूब एंटरटेन किया था। इसी वजह से उन्हें बिग बॉस 14 का बेस्ट एंटरटेनर का खिताब भी मिला था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed