फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फिर बोलीं राखी सावंत, कठुआ रेप केस में आरोपियों को हुई फांसी तो जिंदगी भर करेंगी ये काम

Sun, 29 Apr 2018 07:50 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 29 Apr 2018 07:50 AM IST
विज्ञापन
rakhi sawant statement on kathua rape case
राखी सावंत

राखी सावंत को यूं ही बॉलीवुड की कॉन्ट्रोवर्सी क्वीन नहीं कहा जाता।अक्सर विवादों से घिरी रहने वाली राखी ने अब देश में हो रहे रेप और आसाराम को सजा मिलने पर बयान दिया है । साथ ही उन्होंने सरकार को भी धन्यवाद देते हुए एक बड़ी बात कह दी ।

rakhi sawant statement on kathua rape case
राखी सावंत

उन्होंने कहा, 'मैं बहुत खुश हूं कि आसाराम बापू को सजा मिली…देर से ही सही लेकिन न्याय तो हुआ । ये उन लोगों के लिए अच्छा उदाहरण है जो ये सोचते हैं कि वो शक्तिशाली हैं और माहिलाओं-बच्चों का शोषण कर साफ बच जाएंगे ।'

rakhi sawant statement on kathua rape case
राखी सावंत

साथ ही राखी ने आसाराम को उम्रकैद की सजा होने पर हैरानी जताई । राखी ने कहा, 'इस मामले में मौत की सजा क्यों नहीं सुनाई गई ? वह लड़की बहुत छोटी थी । बच्चे के साथ जो ऐसा करे उसे माफी नहीं मिलेगी । बच्चों के बलात्कारी के लिए न तो जमानत, न ही उम्रकैद ।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
rakhi sawant statement on kathua rape case
राखी सावंत

राखी ने ये भी कहा, 'हिंदुस्तान में लड़कियों के लिए सड़कों पर सिर उठाकर चलना और अपने तरह से जिंदगी जीना बहुत मुश्किल हो गया है । कोई दुपट्टा खींचता है तो कोई स्कर्ट खींचता है । आजकल एक लड़की अपने घर के पुरुषों पर भी भरोसा नहीं कर सकती है ।' 

विज्ञापन
rakhi sawant statement on kathua rape case
राखी सावंत

कठुआ रेप केस पर राखी सावंत ने कहा, 'हिंदुस्तान की बेटी को न्याय मिलना चाहिए । जब तक बलात्कारियों को फांसी पर नहीं लटकाया जाएगा, तब तक भारत की कोई लड़की सुरक्षित महसूस नहीं कर सकती । मेरा सरकार से निवेदन है कि वह कातिलों को जल्द से जल्द फांसी पर लटकाएं । यदि सरकार ने ऐसा किया तो मैं पूरी जिंदगी सिर्फ बीजेपी को ही वोट करूंगी ।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed