{"_id":"5aa62e574f1c1ba2238b4b0f","slug":"rakhi-sawant-takes-on-sunny-leone-for-passing-her-mobile-number","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सनी लियोन के बारे में कुछ ऐसा विवादित बोल गई हैं राखी सावंत, शामत आना तय","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सनी लियोन के बारे में कुछ ऐसा विवादित बोल गई हैं राखी सावंत, शामत आना तय
Mon, 12 Mar 2018 03:59 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 12 Mar 2018 03:59 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
राखी सावंत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
सुर्खियों में कैसे रहा जाता है यह कोई ड्रामा क्वीन राखी सावंत से सीखे। पिछले दिनों श्रीदेवी की मौत के बाद एक वीडियो को लेकर ट्रोल हुई राखी सावंत अब एक बार फिर से चर्चा में हैं। राखी सावंत ने सनी लियोन को लेकर विवादित बयान दिया है, जिसे सुनकर सनी लियोन भड़क सकती हैं।
2 of 5
SUNNY LEONE
- फोटो : SELF
दरअसल, राखी सावंत ने एक इंटरव्यू के दौरान सनी लियोन पर गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि उनका फोन नंबर कई लोगों को दे दिया है। राखी सावंत ने कहा कि, 'सनी लियोन ने मेरा नंबर पोर्न इंडस्ट्री वालों को दिया है, जिसके बाद मेरे पास लगातार फोन कॉल्स आ रहे हैं। मुझे फोन पर परेशान किया जा रहा है।'
3 of 5
राखी सावंत
राखी सावंत ने आगे कहा कि, 'फोन करने वाले मेरे वीडियो और मेडिकल सर्टिफिकेट के बारे में पूछ रहे हैं और मुझे अच्छे पैसे देने का ऑफर कर रहे हैं लेकिन मुझे इस काम में बिल्कुल इंट्रेस्ट नहीं है। मैं इस तरह का काम करना बिल्कुल पसंद नहीं करूंगी। इसकी बजाय मैं मरना पसंद करूंगी। मैं एक भारतीय लड़की हूं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
राखी सावंत
इससे पहले राखी ने सनी लियोन के जुड़वा बच्चों के गोद लेने पर एक वीडियो पोस्ट किया था। राखी ने बताया, 'बधाई देने वाला वीडियो पोस्ट करने के बाद मुझे कई फोन कॉल्स आ रहे हैं, जबकि मैं इस तरह की लड़की नहीं हूं। मेरा शो परिवार के लोग साथ बैठकर देखते हैं।' गौरतलब है कि राखी सावंत कलर्स टीवी पर प्रसारित होने वाले शो 'बिग बॉस' सीजन 1 का हिस्सा रह चुकी हैं। इसके अलावा वह 'राखी का स्वयंवर' भी कर चुकी हैं।
विज्ञापन
5 of 5
राखी सावंत
इससे पहले राखी सावंत ने श्रीदेवी के निधन के बाद एक वीडियो शेयर किया था जिसमें वह रो रोकर उन्हें श्रद्धांजलि दे रही थीं। राखी ने यह भी कहा था कि वह श्रीदेवी के निधन से इतनी दुखी हैं कि इस साल होली नहीं मनाएंगी लेकिन होली के मौके पर राखी ने एक और वीडियो शेयर किया जिसमें वह डांस करती दिख रही थीं। इस वीडियो के बाद राखी सावंत को सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।