{"_id":"62c14ba6e32ab058df061274","slug":"rakhi-sawant-trolled-for-claiming-boyfriend-adil-khan-durrani-plans-to-buy-10-flats-in-dubai-as-they-are-cheap","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Rakhi Sawant: दुबई में 10 फ्लैट खरीदने की बात पर ट्रोल हुईं राखी सावंत, यूजर्स बोले- वहां दिरहम चलता है जुबान नहीं","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Rakhi Sawant: दुबई में 10 फ्लैट खरीदने की बात पर ट्रोल हुईं राखी सावंत, यूजर्स बोले- वहां दिरहम चलता है जुबान नहीं
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मेघा चौधरी
Updated Sun, 03 Jul 2022 01:28 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
राखी सावंत
- फोटो : Instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत अक्सर ही अपने बयानों के चलते सुर्खियों में बनी रहती हैं। वहीं, इन दिनों वह रितेश से रिश्ता तोड़ने के बाद बिजनेसमैन आदिल खान दुर्रानी को डेट कर रही हैं और आए दिन दोनों को साथ में स्पॉट किया जाता है। हाल ही में राखी सावंत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह दुबई में 20 फ्लैट्स खरीदने की बात कर रही हैं और ऐसा करने की वजह भी बता रही हैं। अब लोग राखी को इस बात के लिए जमकर ट्रोल कर रहे हैं।
2 of 4
राखी सावंत
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, राखी सावंत एक इवेंट में आदिल के साथ पहुंची थीं। इस दौरान राखी ने बात करते हुए कहा कि अभी हमने दुबई में एक फ्लैट खरीदा था, लेकिन अब हम 10 फ्लैट खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं। क्योंकि आप जानते हैं दुबई में फ्लैट कितने सस्ते हैं। मतलब यहा पर आपने तीन फ्लैट खरीदे हैं, तो दुबई में आप 10 ले सकते हैं। अगर किसी को दुबई में फ्लैट चाहिए तो वह मुझसे कॉन्टैक्ट कर सकता है।
3 of 4
राखी सावंत
- फोटो : Instagram
अब राखी का दुबई में 10 फ्लैट खरीदने का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कई लोग राखी का खूब मजाक उड़ा रहे हैं और उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'ये कुछ भी कर सकती है, मूड में आया तो ताज महल को भी अपना बताकर बेच दे', तो दूसरे ने लिखा, 'भगवान इस पागल का ख्याल रखिए।' एक अन्य ने लिखा, 'ये बॉयफ्रेंड पर इनकम टैक्स की रेड कराएगी', तो दूसरे ने कहा, 'दुबई में दिरहम चलता है जुबान नहीं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
राखी सावंत
- फोटो : Instagram
बता दें कि राखी सावंत के बॉयफ्रेंड आदिल खान दुर्रानी एक बिजनेसमैन हैं और उनका कार का बिजनेस है। वह बेंगलुरु के रहने वाले हैं। राखी को उन्होंने एक BMW कार के साथ प्रपोज किया था। इस बात की जानकारी राखी ने ही दी थी। राखी और आदिल दोनों को हर जगह साथ में स्पॉट किया जाता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।