सब्सक्राइब करें

Raksha Bandhan: दिव्यांग के साथ प्रमोशन के दौरान अक्षय ने की ऐसी हरकत, देख वहां मौजूद लोग हो गए अचंभित

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Thu, 11 Aug 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
Raksha Bandhan: akshay kumar danced with handcapped boy on sauda khara khara at film promotion in delhi
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

जोरों-शोरों से उठती बायकॉट की डिमांड के बीच आखिरकार आज खिलाड़ियों के खिलाड़ी अक्षय कुमार की फिल्म 'रक्षा बंधन' सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। लगातार तीन फ्लॉप फिल्में देने के बाद अक्षय और उनके प्रशंसकों को इस फिल्म से बहुत उम्मीदें हैं। लेकिन बॉक्स ऑफिस के पहले दिन के आए शुरुआती आंकड़ों के बाद साफ हो गया है कि अक्षय की पिछली फिल्मों की तरह ही 'रक्षा बंधन' को भी ठंडी ओपनिंग मिली है। लेकिन अपनी फिल्म से ज्यादा इस समय अक्षय अपने नए वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। उनका एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है, जो उनकी इसी फिल्म के प्रमोशन के दौरान का है।  

Trending Videos
Raksha Bandhan: akshay kumar danced with handcapped boy on sauda khara khara at film promotion in delhi
अक्षय कुमार, विनोद ठाकुर - फोटो : social media

अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए अक्षय कुमार ने जी जान लगा दी थी। अभिनेता 'रक्षा बंधन' का प्रमोशन करने जगह-जगह घूमे थे, जिसमें से एक दिल्ली भी था। अक्षय कुछ ही दिनों पहले अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'रक्षा बंधन' का प्रमोशन दिल्ली एक इवेंट में पहुंचे थे। सोशल मीडिया पर अक्षय कुमार के दिल्ली प्रमोशन के दौरान का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में अक्षय कुमार एक दिव्यांग लड़के के साथ अपनी फिल्म 'गुड न्यूज' के गाने 'सौदा खरा-खरा' पर भांगड़ा करते नजर आ रहे हैं। अभिनेता की एनर्जी देख वहां मौजूद लोग भी दंग रह गए थे। उनके फैंस इस वीडियो पर जमकर कमेंट कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Raksha Bandhan: akshay kumar danced with handcapped boy on sauda khara khara at film promotion in delhi
अक्षय कुमार - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

यह वीडियो अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर खुद अक्षय कुमार के ही साझा किया है। वीडियो साझा करते हुए अक्षय ने लिखा, 'एक अभिनेता होने के नाते, मैं हर रोज बहुत से लोगों से मिलता हूं लेकिन कुछ ही ऐसा प्रभाव डालते हैं। ऐसे ही एक व्यक्ति विनोद ठाकुर से कल दिल्ली में फिल्म रक्षा बंधन के प्रचार के दौरान मुलाकात हुई। आपकी आत्मा कितनी शुद्ध और प्रेरक है।' वीडियो में अक्षय विनोद ठाकुर को घुटनों के बल बैठकर गले लगाते हुए भी दिख रहे हैं। दोनों की जुगलबंदी ने सभी को अचंभित और खुश कर दिया था।  

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar)

Raksha Bandhan: akshay kumar danced with handcapped boy on sauda khara khara at film promotion in delhi
रक्षाबंधन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

आपको बता दें वीडियो में डांस कर रहे विनोद ठाकुर एक डांसर हैं। इतना ही नहीं विनोद डांसर होने के साथ-साथ वेट लिफ्टर भी हैं। वह कई डांसिंग रियलिटी शोज में हिस्सा भी ले चुके हैं और अब उन्होंने अभिनेता अक्षय कुमार को भी खूब प्रभावित किया है। अक्षय कुमार की 'रक्षा बंधन' के पहले दिन की कमाई की बात करें तो फिल्म ने ओपनिंग डे पर कुल 9 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। यह आंकड़ा उनकी पिछली फिल्मों के मुकाबले काफी कम है।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed