Akshay Kumar: ‘रक्षा बंधन’ के प्रमोशन के दौरान ऐसा क्या हुआ कि फूट-फूटकर रोने लगे अक्षय कुमार? जानिए वजह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल, अक्षय कुमार 'सुपरस्टार सिंगर 2' में ‘रक्षा बंधन’ को प्रमोट करने के लिए पहुंचेंगे। इस एपिसोड का प्रोमो जारी किया गया है, जिसमें अक्षय अपनी ऑनस्क्रीन बहनों के साथ नजर आ रहे हैं। इस दौरान एक बच्चा 'फूलों का तारों का सबका कहना है' गाना डेडिकेट करता है और अक्षय कुमार के लिए उनकी बहन अल्का का मैसेज प्ले होने लगता है। इस प्यारे से मैसेज को सुनने के बाद अक्षय भावुक हो जाते हैं और अपने आंसू रोक नहीं पाते।
प्रोमो में दिखाई दे रहा है कि स्क्रीन पर अक्षय कुमार की बहन अल्का के साथ उनके फोटो प्ले हो रहे हैं। इसके साथ ही अल्का कहती हैं कि कल बात करते हुए आया कि 11 अगस्त को राखी है। मेरे हर सुख दुख में मेरे साथ खड़ा रहा। दोस्त, भाई, बाप...सारे रोल निभाए तूने राजा। हर चीज के लिए शुक्रिया राजू। अपनी बहन का मैसेज सुन अक्षय कुमार रोने लगते हैं और फिर सभी को अपने पुराने दिनों के बारे में बताते हैं। अक्षय कहते हैं, 'हम सब एक छोटे से घर में रहते थे। उस एक देवी के आने के बाद हमारी जिंदगी बदल गई। जो एक बहन का रिश्ता है, उससे बड़ा कोई नहीं होता।'
A post shared by Sony Entertainment Television (@sonytvofficial)
बता दें कि अक्षय कुमार की 'रक्षा बंधन' 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में उनके साथ भूमि पेडनेकर मुख्य भूमिका में है। वहीं, फिल्म का निर्देशन आनंद एल राय ने किया है। इस फिल्म की कहानी एक ऐसे भाई की है, जो अपनी शादी से पहले अपनी बहनों की शादी कराना चाहता है।