फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ranbir & Alia: शादी के बाद कल पहली बार मीडिया से एक साथ मिलेंगे रणबीर और आलिया, यहां पढ़िए पूरी जानकारी

Fri, 05 Aug 2022 01:20 PM IST
वर्तिका तोलानी अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: वर्तिका तोलानी Updated Fri, 05 Aug 2022 01:20 PM IST
विज्ञापन
Ranbir Kapoor Alia Bhatt First Appearance After Marriage For Brahmastra After Shamshera And Darlings
आलिया भट्ट-रणबीर कपूर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

हिंदी सिनेमा की कहानियों को भारतीय पुराणों तक आधुनिक सोच के साथ ले जाने की अपनी तरह की पहली और अनोखी कोशिश फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ की रिलीज को अब करीब एक महीना ही बचा है। दर्शकों को फिल्म के विषय की तरफ आकर्षित करने के लिए इसका एक महत्वपूर्ण गीत सावन के आखिरी सोमवार को रिलीज होने जा रहा है। गाने के टीजर से इसके भावों का अंदाजा दर्शकों को होने लगा है और गाने की रिलीज से पहले इसका एक स्पेशल प्रिव्यू शनिवार को मुंबई में भी आयोजित किया जा रहा है। इस खास कार्यक्रम में शादी के बाद रणबीर कपूर और आलिया भट्ट पहली बार एक साथ मीडिया से मुखातिब होंगे।

Ranbir Kapoor Alia Bhatt First Appearance After Marriage For Brahmastra After Shamshera And Darlings
आलिया भट्ट-रणबीर कपूर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

रणबीर और आलिया की प्रेम कहानी
फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ और इसके मुख्य कलाकारों रणबीर कपूर व आलिया भट्ट की किस्मत के तारे साथ साथ प्रेम की आकाशगंगा में सफर करते रहे हैं। इसी फिल्म के सेट पर दोनों में प्रेम हुआ। इसकी शूटिंग के दौरान ही रणबीर ने आलिया के सामने शादी का प्रस्ताव रखा और हाल ही में रिलीज हुए इसके गाने ‘केसरिया’ में दोनों के भाव देखें तो उन्हें देखकर कोई भी कह सकता है कि ये सच्चे प्रेमी युगल ही हैं। फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ की रिलीज से पहले ही दोनों शादी के बंधन में बंध गए और जल्द ही माता पिता भी बनने वाले हैं। रणबीर और आलिया दोनों के लिए फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ उनके जीवन का सबसे अलग अनुभव रहा है।

Ranbir Kapoor Alia Bhatt First Appearance After Marriage For Brahmastra After Shamshera And Darlings
आलिया भट्ट-रणबीर कपूर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

शमशेरा’ और ‘डार्लिंग्स’ के बाद एक साथ
रणबीर और आलिया की शादी के बाद एक एक फिल्म भी अलग अलग रिलीज हो चुकी है रणबीर कपूर अपनी पिछली फिल्म ‘संजू’ के चार साल बाद फिल्म ‘शमशेरा’ में दिखे और आलिया भट्ट की शादी के बाद फिल्म ‘डार्लिंग्स’ सीधे नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो चुकी है। इन दोनों फिल्मों के दौरान दोनों ने मीडिया से खूब बातें और मुलाकातें कीं और इस दौरान दोनों ने अपने होने वाले बच्चे और खुशहाल दांपत्य जीवन को लेकर पूछे गए सवालों के जवाब भी बेबाकी से दिए। अब दोनों पहली बार एक साथ एक ही स्थान पर अपनी फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ के लिए पहली बार शनिवार को मीडिया से मुखातिब होने वाले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ranbir Kapoor Alia Bhatt First Appearance After Marriage For Brahmastra After Shamshera And Darlings
रणबीर कपूर-अयान मुर्खजी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

शनिवार को होगा स्पेशल प्रिव्यू
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ के निर्देशक अयान मुखर्जी ने इस फिल्म के सोमवार को रिलीज होने जा रहे गाने ‘देवा देवा’ का स्पेशल प्रिव्यू शनिवार को रखने का मन बनाया है। ये प्रिव्यू यहां मुंबई के एक सिनेमाघर में दोपहर में आयोजित किया जा रहा है। इस दौरान उपस्थित लोगों को फिल्म का ये पूरा गाना तो दिखाया ही जाएगा, रणबीर और आलिया भी इस दौरान मौजूद रहकर मीडिया के सवालों के जवाब देंगे।

विज्ञापन
Ranbir Kapoor Alia Bhatt First Appearance After Marriage For Brahmastra After Shamshera And Darlings
रणबीर कपूर-आलिया भट्ट - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

9 सितंबर को रिलीज होगी फिल्म
फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ के निर्देशक अयान मुखर्जी कहते हैं, 'कुछ अरसा पहले हमने ‘केसरिया’ गाना रिलीज किया था। अब हम ‘केसरिया’ से आगे बढ़कर एक नया गाना रिलीज करने जा रहे हैं। मुझे लगता है कि अगर केसरिया गाना ब्रह्मास्त्र का दिल है तो सोमवार को रिलीज होने जा रहा गीत 'देवा देवा' इसकी आत्मा है।’ फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ 9 सितंबर को एक साथ पांच भारतीय भाषाओं हिंदी, तमिल, तेलुगू, मलयालम और कन्नड़ में रिलीज होने जा रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed